यशायाह 33:9
पृथ्वी विलाप करती और मुर्झा गई है; लबानोन कुम्हला गया और वह मुर्झा गया है; शारोन मरूभूमि के समान हो गया; बाशान और कर्मेल में पतझड़ हो रहा है। 1 सिय्योन पर न्याय
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
10यहोवा कहता है, अब मैं उठूँगा, मैं अपना प्रताप दिखाऊँगा; अब मैं महान ठहरूँगा।
Cross References
Deuteronomy 3:4उसी समय हमने उनके सारे नगरों को ले लिया, कोई ऐसा नगर न रह गया जिसे हमने उनसे न ले लिया हो, इस रीति अर्गोब का सारा देश, जो बाशान में ओग के राज्य में था और उसमें साठ नगर थे, वह हमारे वश में आ गया।
Song of Solomon 2:1मैं शारोन + 2:1 शारोन: इस्राएल के पूर्वी हिस्से का तटीय स्थान। का गुलाब 1 और तराइयों का सोसन फूल हूँ। वर 1
Isaiah 2:13और लबानोन के सब देवदारों पर जो ऊँचे और बड़े हैं;
Isaiah 14:8सनोवर और लबानोन के देवदार भी तुझ पर आनन्द करके कहते हैं, ‘जब से तू गिराया गया तब से कोई हमें काटने को नहीं आया।’
Isaiah 24:4पृथ्वी विलाप करेगी और मुर्झाएगी, जगत कुम्हलाएगा और मुर्झा जाएगा; पृथ्वी के महान लोग भी कुम्हला जाएँगे।
Isaiah 35:2वह अत्यन्त प्रफुल्लित होगी और आनन्द के साथ जयजयकार करेगी। उसकी शोभा लबानोन की सी होगी + 35:2 उसकी शोभा लबानोन की सी होगी: लबानोन की शोभा या सजावट उसके देवदार वृक्ष थे। और वह कर्मेल और शारोन के तुल्य तेजोमय हो जाएगी। वे यहोवा की शोभा और हमारे परमेश्वर का तेज देखेंगे। 1 परमेश्वर द्वारा बदलाव और प्रतिफल