Isaiah 41:13
क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा, तेरा दाहिना हाथ पकड़कर कहूँगा, “मत डर, मैं तेरी सहायता करूँगा।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
For I the LORD thy God will hold thy right hand, saying unto thee, Fear not; I will help thee.
In Context
Cross References
Deuteronomy 33:26“हे यशूरून, परमेश्वर के तुल्य और कोई नहीं है, 1 वह तेरी सहायता करने को आकाश पर, 1 और अपना प्रताप दिखाता हुआ 1 आकाशमण्डल पर सवार होकर चलता है। 1
Psalms 73:23तो भी मैं निरन्तर तेरे संग ही था; 1 तूने मेरे दाहिने हाथ को पकड़ रखा। 1
Psalms 118:7यहोवा मेरी ओर मेरे सहायक है; 1 मैं अपने बैरियों पर दृष्टि कर सन्तुष्ट होऊँगा। 1
Isaiah 42:6“मुझ यहोवा ने तुझको धार्मिकता से बुला लिया है, मैं तेरा हाथ थाम कर तेरी रक्षा करूँगा; मैं तुझे प्रजा के लिये वाचा और जातियों के लिये प्रकाश ठहराऊँगा; (लूका 2:32, प्रेरि. 13:47)
Isaiah 45:1यहोवा अपने अभिषिक्त कुस्रू के विषय यह कहता है, मैंने उसके दाहिने हाथ को इसलिए थाम लिया है कि उसके सामने जातियों को दबा दूँ और राजाओं की कमर ढीली करूँ, उसके सामने फाटकों को ऐसा खोल दूँ कि वे फाटक बन्द न किए जाएँ।
Jeremiah 30:10“इसलिए हे मेरे दास याकूब, तेरे लिये यहोवा की यह वाणी है, मत डर; हे इस्राएल, विस्मित न हो; क्योंकि मैं दूर देश से तुझे और तेरे वंश को बँधुआई के देश से छुड़ा ले आऊँगा। तब याकूब लौटकर, चैन और सुख से रहेगा, और कोई उसको डराने न पाएगा।