यशायाह 42:8
मैं यहोवा हूँ, मेरा नाम यही है; अपनी महिमा मैं दूसरे को न दूँगा और जो स्तुति मेरे योग्य है वह खुदी हुई मूरतों को न दूँगा + 42:8 जो स्तुति मेरे योग्य है वह खुदी हुई मूरतों को न दूँगा: परमेश्वर ने जो कुछ किया है उसका श्रेय एवं गुणगान वह मूर्तियों को नहीं देगा।।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 3:14परमेश्वर ने मूसा से कहा, “मैं जो हूँ सो हूँ।” फिर उसने कहा, “तू इस्राएलियों से यह कहना, ‘जिसका नाम मैं हूँ है उसी ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है।’” (प्रका. 1:4,8, प्रका. 4:8, प्रका. 11:17)
Exodus 20:3“तू मुझे छोड़ + 20:3 मुझे छोड़: इसका अर्थ था कि यहोवा के अतिरिक्त किसी और को ईश्वर न मानना। दूसरों को परमेश्वर करके न मानना। 1
Psalms 83:18जिससे ये जानें कि केवल तू जिसका नाम यहोवा है, 1 सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है।
Isaiah 48:5इस कारण मैंने इन बातों को प्राचीनकाल ही से तुझे बताया उनके होने से पहले ही मैंने तुझे बता दिया, ऐसा न हो कि तू यह कह पाए कि यह मेरे देवता का काम है, मेरी खोदी और ढली हुई मूर्तियों की आज्ञा से यह हुआ।
Isaiah 48:11अपने निमित्त, हाँ अपने ही निमित्त मैंने यह किया है, मेरा नाम क्यों अपवित्र ठहरे? अपनी महिमा मैं दूसरे को नहीं दूँगा। 1 इस्राएल को छुड़ाने की परमेश्वर की पूर्व योजना
John 5:23इसलिए कि सब लोग जैसे पिता का आदर करते हैं वैसे ही पुत्र का भी आदर करें; जो पुत्र का आदर नहीं करता, वह पिता का जिसने उसे भेजा है, आदर नहीं करता।