Isaiah 43:2
जब तू जल में होकर जाए, मैं तेरे संग-संग रहूँगा और जब तू नदियों में होकर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेगी; जब तू आग में चले तब तुझे आँच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 14:29परन्तु इस्राएली समुद्र के बीच स्थल ही स्थल पर होकर चले गए, और जल उनकी दाहिनी और बाईं दोनों ओर दीवार का काम देता था।
Joshua 1:5तेरे जीवन भर कोई तेरे सामने ठहर न सकेगा; जैसे मैं मूसा के संग रहा वैसे ही तेरे संग भी रहूँगा; और न तो मैं तुझे धोखा दूँगा, और न तुझको छोड़ूँगा। (इब्रा. 13:5)
Joshua 3:15और सन्दूक के उठानेवाले यरदन पर पहुँचे, और सन्दूक के उठानेवाले याजकों के पाँव यरदन के तट के जल में पड़े ( यरदन का जल तो कटनी के समय के सब दिन अपने तट के ऊपर-ऊपर बहा करता है + 3:15 यरदन का जल तो कटनी के समय के सब दिन अपने तट के ऊपर-ऊपर बहा करता है: अर्थात् वह ऊफान में थी, उसके तट जलमग्न थे।),
Psalms 23:4चाहे मैं घोर अंधकार से भरी हुई तराई में होकर चलूँ, 1 तो भी हानि से न डरूँगा, 1 क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; 1 तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है। 1
Psalms 46:4एक नदी है जिसकी नहरों से परमेश्वर के 1 नगर में 1 अर्थात् परमप्रधान के पवित्र निवास भवन में 1 आनन्द होता है। 1
Psalms 66:12तूने घुड़चढ़ों को हमारे सिरों के ऊपर से चलाया, 1 हम आग और जल से होकर गए; 1 परन्तु तूने हमको उबार के सुख से भर दिया है। 1