Isaiah 49:22
प्रभु यहोवा यह कहता है, “देख, मैं अपना हाथ जाति-जाति के लोगों की ओर उठाऊँगा + 49:22 मैं अपना हाथ जाति-जाति के लोगों की ओर उठाऊँगा: हाथ उठाने का अर्थ है संकेत करना या किसी को बुलाना। यहाँ विचार यह है कि परमेश्वर अन्यजातियों को बुलायेगा कि वे आशीषों में सहभागी हों और मसीह को गले लगाएँ। , और देश-देश के लोगों के सामने अपना झण्डा खड़ा करूँगा; तब वे तेरे पुत्रों को अपनी गोद में लिए आएँगे, और तेरी पुत्रियों को अपने कंधे पर चढ़ाकर तेरे पास पहुँचाएगे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Psalms 22:27पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों के लोग उसको स्मरण करेंगे 1 और उसकी ओर फिरेंगे; 1 और जाति-जाति के सब कुल तेरे सामने दण्डवत् करेंगे। 1
Psalms 72:8वह समुद्र से समुद्र तक 1 और महानद से पृथ्वी की छोर तक प्रभुता करेगा। 1
Psalms 86:9हे प्रभु, जितनी जातियों को तूने बनाया है, 1 सब आकर तेरे सामने दण्डवत् करेंगी, 1 और तेरे नाम की महिमा करेंगी + 86:9 तेरे नाम की महिमा करेंगी: तुझे सच्चा परमेश्वर मानकर आदर करेंगे। वे मूर्तिपूजा का त्याग करके यहाँ आकर तेरी आराधना करेंगे।। (प्रका. 15:4) 1
Isaiah 11:10उस समय यिशै की जड़ देश-देश के लोगों के लिये एक झण्डा होगी; सब राज्यों के लोग उसे ढूँढ़ेंगें, और उसका विश्रामस्थान तेजोमय होगा। (रोम. 15:12)
Isaiah 14:2देश-देश के लोग उनको उन्हीं के स्थान में पहुँचाएँगे, और इस्राएल का घराना यहोवा की भूमि पर उनका अधिकारी होकर उनको दास और दासियाँ बनाएगा; क्योंकि वे अपने बँधुवाई में ले जानेवालों को बन्दी बनाएँगे, और जो उन पर अत्याचार करते थे उन पर वे शासन करेंगे। 1 बाबेल के राजा का पतन
Isaiah 49:12देखो, ये दूर से आएँगे, और, ये उत्तर और पश्चिम से और सीनियों के देश से आएँगे।”