The Bible Software
bible.softwareIsaiahIsaiah 49 › Isaiah 49:7

Isaiah 49:7

जो मनुष्यों से तुच्छ जाना जाता, जिससे जातियों को घृणा है, और जो अधिकारियों का दास है, इस्राएल का छुड़ानेवाला और उसका पवित्र अर्थात् यहोवा यह कहता है, “राजा उसे देखकर खड़े हो जाएँगे और हाकिम दण्डवत् करेंगे; यह यहोवा के निमित्त होगा, जो सच्चा और इस्राएल का पवित्र है और जिसने तुझे चुन लिया है।” 1 यरूशलेम का पुनः निर्माण

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

Thus saith the LORD, the Redeemer of Israel, and his Holy One, to him whom man despiseth, to him whom the nation abhorreth, to a servant of rulers, Kings shall see and arise, princes also shall worship, because of the LORD that is faithful, and the Holy One of Israel, and he shall choose thee.

In Context

6उसी ने मुझसे यह भी कहा है, “यह तो हलकी सी बात है कि तू याकूब के गोत्रों का उद्धार करने और इस्राएल के रक्षित लोगों को लौटा ले आने के लिये मेरा सेवक ठहरे; मैं तुझे जाति-जाति के लिये ज्योति ठहराऊँगा कि मेरा उद्धार पृथ्वी की एक ओर से दूसरी ओर तक फैल जाए।” (लूका 2:32, प्रेरि. 13:47, भज. 98:2,3)

8यहोवा यह कहता है, “ अपनी प्रसन्नता के समय + 49:8 अपनी प्रसन्नता के समय: यहाँ मुख्य विचार स्पष्ट है कि यहोवा उसकी पुकार को सुनकर अति प्रसन्न होता है और उसकी प्रार्थनाओं का उत्तर देगा। उद्धार का समय अर्थात् उद्धार के उद्देश्यों के लिए उपयुक्त समय। मैंने तेरी सुन ली, उद्धार करने के दिन मैंने तेरी सहायता की है; मैं तेरी रक्षा करके तुझे लोगों के लिये एक वाचा ठहराऊँगा, ताकि देश को स्थिर करे और उजड़े हुए स्थानों को उनके अधिकारियों के हाथ में दे दे; और बन्दियों से कहे, ‘बन्दीगृह से निकल आओ;’ (भज. 69:13, 2 कुरि. 6:2)

Read all of Isaiah 49

Cross References

Psalms 22:6परन्तु मैं तो कीड़ा हूँ, मनुष्य नहीं; 1 मनुष्यों में मेरी नामधराई है, 1 और लोगों में मेरा अपमान होता है। 1

Psalms 68:31मिस्र से अधिकारी आएँगे; 1 कूशी अपने हाथों को परमेश्वर की ओर फुर्ती से फैलाएँगे। 1

Psalms 69:19मेरी नामधराई और लज्जा और अनादर को तू जानता है: 1 मेरे सब द्रोही तेरे सामने हैं। 1

Psalms 72:11सब राजा उसको दण्डवत् करेंगे, 1 जाति-जाति के लोग उसके अधीन हो जाएँगे। (प्रका. 21:26, मत्ती 2:11) 1

Isaiah 48:7वे अभी-अभी रची गई हैं, प्राचीनकाल से नहीं; परन्तु आज से पहले तूने उन्हें सुना भी न था, ऐसा न हो कि तू कहे कि देख मैं तो इन्हें जानता था।

Isaiah 49:1हे द्वीपों, मेरी और कान लगाकर सुनो; हे दूर-दूर के राज्यों के लोगों, ध्यान लगाकर मेरी सुनो! यहोवा ने मुझे गर्भ ही में से बुलाया, जब मैं माता के पेट में था, तब ही उसने मेरा नाम बताया। (यिर्म. 90:8, गला. 1:15)

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study Isaiah 49:7

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← Isaiah 49:6Isaiah 49Isaiah 49:8 →