यशायाह 5:6
मैं उसे उजाड़ दूँगा; वह न तो फिर छाँटी और न खोदी जाएगी और उसमें भाँति-भाँति के कटीले पेड़ उगेंगे; मैं मेघों को भी आज्ञा दूँगा कि उस पर जल न बरसाएँ।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Deuteronomy 28:23और तेरे सिर के ऊपर आकाश पीतल का, और तेरे पाँव के तले भूमि लोहे की हो जाएगी।
1 Kings 17:1तिशबी एलिय्याह + 17:1 एलिय्याह: इस नाम का अर्थ है यहोवा मेरा परमेश्वर है, यह उस सत्य को दर्शाता है जिसका प्रचार उसका सम्पूर्ण जीवन करता रहा। जो गिलाद का निवासी था उसने अहाब से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहता हूँ, उसके जीवन की शपथ इन वर्षों में मेरे बिना कहे, न तो मेंह बरसेगा, और न ओस पड़ेगी।” (लूका 4:25, याकू. 5:17, प्रका. 11:6)
Proverbs 24:31तो क्या देखा, कि वहाँ सब कहीं कटीले पेड़ भर गए हैं; 1 और वह बिच्छू पौधों से ढँक गई है, 1 और उसके पत्थर का बाड़ा गिर गया है। 1
Isaiah 6:11तब मैंने कहा, “हे प्रभु कब तक?” उसने कहा, “जब तक नगर न उजड़े और उनमें कोई रह न जाए, और घरों में कोई मनुष्य न रह जाए, और देश उजाड़ और सुनसान हो जाए,
Isaiah 24:1सुनों, यहोवा पृथ्वी को निर्जन और सुनसान करने पर है, वह उसको उलटकर उसके रहनेवालों को तितर-बितर करेगा।
Isaiah 30:23वह तुम्हारे लिये जल बरसाएगा कि तुम खेत में बीज बो सको, और भूमि की उपज भी उत्तम और बहुतायत से होगी। उस समय तुम्हारे जानवरों को लम्बी-चौड़ी चराई मिलेगी।