यशायाह 5:7
क्योंकि सेनाओं के यहोवा की दाख की बारी + 5:7 दाख की बारी: परमेश्वर यहूदियों के साथ ऐसा व्यवहार करता था जैसे एक किसान अपनी दाख की बारी को सम्भालता है। वह उसकी दाख की बारी थी, उसकी निष्ठावान एवं निरन्तर देख-रेख का पात्र थी। इस्राएल का घराना, और उसका प्रिय पौधा यहूदा के लोग है; और उसने उनमें न्याय की आशा की परन्तु अन्याय देख पड़ा; उसने धार्मिकता की आशा की, परन्तु उसे चिल्लाहट ही सुन पड़ी! (भज. 80:8, मत्ती 3:8-10) 1 यहूदा के पापों की निन्दा
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 2:23बहुत दिनों के बीतने पर मिस्र का राजा मर गया। और इस्राएली कठिन सेवा के कारण लम्बी-लम्बी साँस लेकर आहें भरने लगे, और पुकार उठे, और उनकी दुहाई जो कठिन सेवा के कारण हुई वह परमेश्वर तक पहुँची।
Exodus 22:21“तुम परदेशी को न सताना और न उस पर अंधेर करना क्योंकि मिस्र देश में तुम भी परदेशी थे।
Nehemiah 5:1तब लोग और उनकी स्त्रियों की ओर से उनके भाई यहूदियों के विरुद्ध बड़ी चिल्लाहट मची।
Job 34:28यहाँ तक कि उनके कारण कंगालों की दुहाई उस तक पहुँची 1 और उसने दीन लोगों की दुहाई सुनी। 1
Psalms 80:15ये पौधा तूने अपने दाहिने हाथ से लगाया, 1 और जो लता की शाखा तूने अपने लिये दृढ़ की है। 1
Psalms 149:4क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्न रहता है; 1 वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा + 149:4 वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा: उसकी बाहरी सुन्दरता तो नहीं है परन्तु परमेश्वर उद्धार करके उन्हें ऐसा मान एवं सौंदर्य प्रदान करेगा जैसा बाहरी सौंदर्यकरण प्रदान नहीं कर सकता है।। 1