Isaiah 58:13
“ यदि तू विश्रामदिन को अशुद्ध न करे + 58:13 यदि तू विश्रामदिन को अशुद्ध न करे: स्पष्ट अर्थ यह है कि उन्हें विश्राम दिवस का गंभीरता से पालन करना था। उसका उल्लंघन नहीं करना था और न ही उसे अशुद्ध करना था। अर्थात् मेरे उस पवित्र दिन में अपनी इच्छा पूरी करने का यत्न न करे, और विश्रामदिन को आनन्द का दिन और यहोवा का पवित्र किया हुआ दिन समझकर माने; यदि तू उसका सम्मान करके उस दिन अपने मार्ग पर न चले, अपनी इच्छा पूरी न करे, और अपनी ही बातें न बोले,
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 20:8“तू विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिये स्मरण रखना + 20:8 विश्रामदिन को .... स्मरण रखना: शब्द स्मरण रखना का अभिप्राय अपने मन में रखना भी हो सकता है।।
Exodus 36:2तब मूसा ने बसलेल और ओहोलीआब और सब बुद्धिमानों को जिनके हृदय में यहोवा ने बुद्धि का प्रकाश दिया था, अर्थात् जिस-जिसको पास आकर काम करने का उत्साह हुआ था उन सभी को बुलवाया।
Deuteronomy 5:12‘तू विश्रामदिन को मानकर पवित्र रखना, जैसे तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे आज्ञा दी। (मर. 2:27)
Psalms 27:4एक वर मैंने यहोवा से माँगा है, 1 उसी के यत्न में लगा रहूँगा; 1 कि मैं जीवन भर यहोवा के भवन में रहने पाऊँ, 1 जिससे यहोवा की मनोहरता पर दृष्टि लगाए रहूँ, 1 और उसके मन्दिर में ध्यान किया करूँ। (भज. 6:8, भज. 23:6, फिलि. 3:13) 1
Psalms 84:2मेरा प्राण यहोवा के आँगनों की अभिलाषा करते-करते मूर्छित हो चला; 1 मेरा तन मन दोनों + 84:2 मेरा तन मन दोनों: मेरा सम्पूर्ण व्यक्तित्व, मेरी देह और मेरी आत्मा, मेरी सब मनोकामनाएँ और आकांक्षाएँ, मेरे मन की सब लालसाएँ। जीविते परमेश्वर को पुकार रहे। 1
Psalms 92:1यहोवा का धन्यवाद करना भला है, 1 हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना; 1