यशायाह 9:2
जो लोग अंधियारे में चल रहे थे + 9:2 अंधियारे में चल रहे थे: गलील क्षेत्र के निवासियों को उन्हें अंधकार में दर्शाया गया है क्योंकि वे राजधानी से और मन्दिर से बहुत दूर थे। उन्होंने बड़ा उजियाला देखा; और जो लोग घोर अंधकार से भरे हुए मृत्यु के देश में रहते थे, उन पर ज्योति चमकी। (मत्ती 4:15,16, लूका 1:79)
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Job 10:21इससे पहले कि मैं वहाँ जाऊँ, जहाँ से फिर न लौटूँगा, 1 अर्थात् घोर अंधकार के देश में, और मृत्यु की छाया में; 1
Psalms 23:4चाहे मैं घोर अंधकार से भरी हुई तराई में होकर चलूँ, 1 तो भी हानि से न डरूँगा, 1 क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; 1 तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है। 1
Psalms 107:14उसने उनको अंधियारे और मृत्यु की छाया में से निकाल लिया; 1 और उनके बन्धनों को तोड़ डाला। 1
Isaiah 50:10तुम में से कौन है जो यहोवा का भय मानता और उसके दास की बातें सुनता है, जो अंधियारे में चलता हो और उसके पास ज्योति न हो? वह यहोवा के नाम का भरोसा रखे, और अपने परमेश्वर पर आशा लगाए रहे।
Isaiah 60:19फिर दिन को सूर्य तेरा उजियाला न होगा, न चाँदनी के लिये चन्द्रमा परन्तु यहोवा तेरे लिये सदा का उजियाला और तेरा परमेश्वर तेरी शोभा ठहरेगा। (प्रका. 21:123, प्रका. 22:5)
Micah 7:8हे मेरी बैरिन, मुझ पर आनन्द मत कर; क्योंकि ज्यों ही मैं गिरूँगा त्यों ही उठूँगा; और ज्यों ही मैं अंधकार में पड़ूँगा त्यों ही यहोवा मेरे लिये ज्योति का काम देगा।