James 2:6
पर तुम ने उस कंगाल का अपमान किया। क्या धनी लोग तुम पर अत्याचार नहीं करते और क्या वे ही तुम्हें कचहरियों में घसीट-घसीट कर नहीं ले जाते?
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
But ye have despised the poor. Do not rich men oppress you, and draw you before the judgment seats?
In Context
7क्या वे उस उत्तम नाम की निन्दा नहीं करते जिसके तुम कहलाए जाते हो?
Cross References
Job 20:19क्योंकि उसने कंगालों को पीसकर छोड़ दिया, 1 उसने घर को छीन लिया, जिसे उसने नहीं बनाया। 1
Psalms 10:8वह गाँवों में घात में बैठा करता है, 1 और गुप्त स्थानों में निर्दोष को घात करता है, 1 उसकी आँखें लाचार की घात में लगी रहती है। 1
Psalms 10:14तूने देख लिया है, क्योंकि तू उत्पात और उत्पीड़न पर दृष्टि रखता है, ताकि उसका पलटा अपने हाथ में रखे; 1 लाचार अपने आपको तुझे सौंपता है; 1 अनाथों का तू ही सहायक रहा है। 1
Psalms 14:6तुम तो दीन की युक्ति की हँसी उड़ाते हो 1 परन्तु यहोवा उसका शरणस्थान है। 1
Proverbs 17:5जो निर्धन को उपहास में उड़ाता है, वह उसके कर्त्ता की निन्दा करता है; 1 और जो किसी की विपत्ति पर हँसता है, वह निर्दोष नहीं ठहरेगा। 1
Ecclesiastes 5:8यदि तू किसी प्रान्त में निर्धनों पर अंधेर और न्याय और धर्म को बिगड़ता देखे, तो इससे चकित न होना; क्योंकि एक अधिकारी से बड़ा दूसरा रहता है जिसे इन बातों की सुधि रहती है, और उनसे भी और अधिक बड़े रहते हैं।