Proverbs 17:5
जो निर्धन को उपहास में उड़ाता है, वह उसके कर्त्ता की निन्दा करता है; 1 और जो किसी की विपत्ति पर हँसता है, वह निर्दोष नहीं ठहरेगा। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
4कुकर्मी अनर्थ बात को ध्यान देकर सुनता है, 1 और झूठा मनुष्य दुष्टता की बात की ओर कान लगाता है। 1
6बूढ़ों की शोभा उनके नाती पोते हैं; 1 और बाल-बच्चों की शोभा उनके माता-पिता हैं। 1
Cross References
Job 31:29“ यदि मैं अपने बैरी के नाश से आनन्दित होता + 31:29 यदि मैं अपने बैरी के नाश से आनन्दित होता: अय्यूब अब अपराधों की एक और श्रेणी की चर्चा करता है जिसमें भी वह निर्दोष है। यहाँ विषय है कि हमारी हानि करनेवालों के साथ भी अच्छा व्यवहार करें। , 1 या जब उस पर विपत्ति पड़ी तब उस पर हँसा होता; 1
Proverbs 14:21जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता, वह पाप करता है, 1 परन्तु जो दीन लोगों पर अनुग्रह करता, वह धन्य होता है। 1
Proverbs 16:5सब मन के घमण्डियों से यहोवा घृणा करता है; 1 मैं दृढ़ता से कहता हूँ, ऐसे लोग निर्दोष न ठहरेंगे। 1
Jeremiah 17:16परन्तु तू मेरा हाल जानता है, मैंने तेरे पीछे चलते हुए उतावली करके चरवाहे का काम नहीं छोड़ा; न मैंने उस आनेवाली विपत्ति के दिन की लालसा की है; जो कुछ मैं बोला वह तुझ पर प्रगट था।
Obadiah 1:10हे एसाव, एक उपद्रव के कारण जो तूने अपने भाई याकूब पर किया, तू लज्जा से ढँपेगा; और सदा के लिये नाश हो जाएगा।
Obadiah 1:12परन्तु तुझे उचित नहीं था कि तू अपने भाई के दिन में, अर्थात् उसकी विपत्ति के दिन में उसकी ओर देखता रहता, और यहूदियों के विनाश के दिन उनके ऊपर आनन्द करता, और उनके संकट के दिन बड़ा बोल बोलता।