यिर्मयाह 4:13
देखो, वह बादलों के समान चढ़ाई करके आ रहा है, उसके रथ बवण्डर के समान और उसके घोड़े उकाबों से भी अधिक वेग से चलते हैं। हम पर हाय, हम नाश हुए!
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
14हे यरूशलेम, अपना हृदय बुराई से धो, कि तुम्हारा उद्धार हो जाए। तुम कब तक व्यर्थ कल्पनाएँ करते रहोगे?
Cross References
Isaiah 5:28उनके तीर शुद्ध और धनुष चढ़ाए हुए हैं, उनके घोड़ों के खुर वज्र के से और रथों के पहिये बवण्डर सरीखे हैं + 5:28 रथों के पहिये बवण्डर सरीखे हैं: अर्थात् उनके रथ बहुत तेज दौड़ते हैं और बवण्डर के जैसी धूल उड़ाते हैं। ।
Isaiah 19:1मिस्र के विषय में भारी भविष्यद्वाणी। देखो, यहोवा शीघ्र उड़नेवाले बादल पर सवार होकर मिस्र में आ रहा है; और मिस्र की मूरतें उसके आने से थरथरा उठेंगी, और मिस्रियों का हृदय पानी-पानी हो जाएगा। (यहे. 30:13, प्रका. 1:7)
Jeremiah 4:31क्योंकि मैंने जच्चा का शब्द, पहलौठा जनती हुई स्त्री की सी चिल्लाहट सुनी है, यह सिय्योन की बेटी का शब्द है, जो हाँफती और हाथ फैलाए हुए यह कहती है, “हाय मुझ पर, मैं हत्यारों के हाथ पड़कर मूर्छित हो चली हूँ।”
Jeremiah 10:19मुझ पर हाय! मेरा घाव चंगा होने का नहीं। फिर मैंने सोचा, “यह तो रोग ही है, इसलिए मुझ को इसे सहना चाहिये।”
Jeremiah 48:40क्योंकि यहोवा यह कहता है, “देखो, वह उकाब सा उड़ेगा + 48:40 वह उकाब सा उड़ेगा: नबूकदनेस्सर का एकाएक होनेवाला अदम्य आक्रमण एक उकाब की नाई होगा जैसे वह अपने शिकार पर झपटता है। (व्यव. 28:49) और मोआब के ऊपर अपने पंख फैलाएगा।
Daniel 7:4पहला जन्तु सिंह + 7:4 सिंह: पशुओं का राजा, नबूकदनेस्सर राजा का प्रतीक था। के समान था और उसके पंख उकाब के से थे + 7:4 उसके पंख उकाब के से थे: उकाब के पंख सटीक रूप से उस राज्य की तीव्र विजय को दर्शाते है।। और मेरे देखते-देखते उसके पंखों के पर नीचे गए और वह भूमि पर से उठाकर, मनुष्य के समान पाँवों के बल खड़ा किया गया; और उसको मनुष्य का हृदय दिया गया।