Jeremiah 46:21
उसके जो सिपाही किराये पर आए हैं वह पाले-पोसे हुए बछड़ों के समान हैं; उन्होंने मुँह मोड़ा, और एक संग भाग गए, वे खड़े नहीं रहे; क्योंकि उनकी विपत्ति का दिन और दण्ड पाने का समय आ गया + 46:21 विपत्ति का दिन... आ गया: इसका वास्तविक अर्थ है कि उन्होंने साथ छोड़ दिया है, वे एक साथ भाग खड़े हुए, वे साथ खड़े नहीं रहे क्योंकि उनके विनाश का दिन आ गया है, यहोवा के दण्ड देने का दिन आ गया है।।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
20“मिस्र बहुत ही सुन्दर बछिया तो है, परन्तु उत्तर दिशा से नाश चला आता है, वह आ ही गया है।
Cross References
Deuteronomy 32:15“परन्तु यशूरून मोटा होकर लात मारने लगा; 1 तू मोटा और हष्ट-पुष्ट हो गया, और चर्बी से छा गया है; 1 तब उसने अपने सृजनहार परमेश्वर को तज दिया, 1 और अपने उद्धार चट्टान को तुच्छ जाना। 1
2 Kings 7:6क्योंकि प्रभु ने अराम की सेना को रथों और घोड़ों की और भारी सेना की सी आहट सुनाई थी, और वे आपस में कहने लगे थे, “सुनो, इस्राएल के राजा ने हित्ती और मिस्री राजाओं को वेतन पर बुलवाया है कि हम पर चढ़ाई करें।”
Proverbs 15:17प्रेमवाले घर में सागपात का भोजन, 1 बैरवाले घर में स्वादिष्ट माँस खाने से उत्तम है। 1
Isaiah 34:7उनके संग जंगली साँड़ और बछड़े और बैल वध होंगे, और उनकी भूमि लहू से भीग जाएगी और वहाँ की मिट्टी चर्बी से अघा जाएगी।
Jeremiah 46:5मैं क्यों उनको व्याकुल देखता हूँ? वे विस्मित होकर पीछे हट गए! उनके शूरवीर गिराए गए और उतावली करके भाग गए; वे पीछे देखते भी नहीं; क्योंकि यहोवा की यह वाणी है, कि चारों ओर भय ही भय है!
Jeremiah 46:15तेरे बलवन्त जन क्यों नाश हो गए हैं? वे इस कारण खड़े न रह सके क्योंकि यहोवा ने उन्हें ढकेल दिया।