यिर्मयाह 48:13
तब जैसे इस्राएल के घराने को बेतेल से लज्जित होना पड़ा + 48:13 इस्राएल के घराने को बेतेल से लज्जित होना पड़ा: शलमनेस्सर जब इस्राएल को बन्धुआई में ले गया था तब बेतेल में यारोबाम द्वारा स्थापित बछड़े की पूजा में उनकी आस्था समाप्त हो गई थी। , जिस पर वे भरोसा रखते थे, वैसे ही मोआबी लोग कमोश से लज्जित होंगे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And Moab shall be ashamed of Chemosh, as the house of Israel was ashamed of Bethel their confidence.
In Context
14“तुम कैसे कह सकते हो कि हम वीर और पराक्रमी योद्धा हैं?
Cross References
Judges 11:24क्या तू उसका अधिकारी न होगा, जिसका तेरा कमोश + 11:24 कमोश: मोआबियों का राष्ट्रीय देवता। देवता तुझे अधिकारी कर दे? इसी प्रकार से जिन लोगों को हमारा परमेश्वर यहोवा हमारे सामने से निकाले, उनके देश के अधिकारी हम होंगे।
1 Kings 11:7उन दिनों सुलैमान ने यरूशलेम के सामने के पहाड़ पर मोआबियों के कमोश नामक घृणित देवता के लिये और अम्मोनियों के मोलेक नामक घृणित देवता के लिये एक-एक ऊँचा स्थान बनाया।
1 Kings 12:29उसने एक बछड़े को बेतेल, और दूसरे को दान में स्थापित किया।
1 Kings 18:40एलिय्याह ने उनसे कहा, “बाल के नबियों को पकड़ लो, उनमें से एक भी छूटने न पाए;” तब उन्होंने उनको पकड़ लिया, और एलिय्याह ने उन्हें नीचे कीशोन के नाले में ले जाकर मार डाला।
Isaiah 2:20उस दिन लोग अपनी चाँदी-सोने की मूरतों को जिन्हें उन्होंने दण्डवत् करने के लिये बनाया था, छछून्दरों और चमगादड़ों के आगे फेकेंगे,
Isaiah 45:16मूर्तियों के गढ़नेवाले सब के सब लज्जित और चकित होंगे, वे सब के सब व्याकुल होंगे।