अय्यूब 3:11
“मैं गर्भ ही में क्यों न मर गया? 1 पेट से निकलते ही मेरा प्राण क्यों न छूटा? 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Why died I not from the womb? why did I not give up the ghost when I came out of the belly?
In Context
10क्योंकि उसने मेरी माता की कोख को बन्द 1 न किया और कष्ट को मेरी दृष्टि से न छिपाया। 1
12मैं घुटनों पर क्यों लिया गया? 1 मैं छातियों को क्यों पीने पाया? 1
Cross References
Psalms 22:9परन्तु तू ही ने मुझे गर्भ से निकाला + 22:9 परन्तु तू ही ने मुझे गर्भ से निकाला: परमेश्वर उसे संसार में लाया था और उसे उसके अस्तित्व के आरम्भिक पलों में संकट से बचाया। अब वह प्रार्थना करता है कि संकट के दिन परमेश्वर बीच में आकर उसकी रक्षा करें। ; 1 जब मैं दूध पीता बच्चा था, 1 तब ही से तूने मुझे भरोसा रखना सिखाया। 1
Psalms 71:6मैं गर्भ से निकलते ही, तेरे द्वारा सम्भाला गया; 1 मुझे माँ की कोख से तू ही ने निकाला + 71:6 मुझे माँ की कोख से तू ही ने निकाला: यहाँ कहने का अर्थ है कि परमेश्वर ने उसे उसके आरम्भिक वर्षों से ही उसे सम्भाला है, उसने उसकी रक्षा करने में अपना सामर्थ्य प्रगट किया है। ; 1 इसलिए मैं नित्य तेरी स्तुति करता रहूँगा। 1
Ecclesiastes 6:3यदि किसी पुरुष के सौ पुत्र हों, और वह बहुत वर्ष जीवित रहे और उसकी आयु बढ़ जाए, परन्तु न उसका प्राण प्रसन्न रहे और न उसकी अन्तिम क्रिया की जाए + 6:3 न उसकी अन्तिम क्रिया की जाए: शव को दफन किए बिना छोड़ देना कलंक और अपमान की बात होती थी। , तो मैं कहता हूँ कि ऐसे मनुष्य से अधूरे समय का जन्मा हुआ बच्चा उत्तम है।
Isaiah 46:3“हे याकूब के घराने, हे इस्राएल के घराने के सब बचे हुए लोगों, मेरी ओर कान लगाकर सुनो; तुम को मैं तुम्हारी उत्पत्ति ही से उठाए रहा और जन्म ही से लिए फिरता आया हूँ।
Jeremiah 20:17क्योंकि उसने मुझे गर्भ ही में न मार डाला कि मेरी माता का गर्भाशय ही मेरी कब्र होती, और मैं उसी में सदा पड़ा रहता।