अय्यूब 4:3
सुन, तूने बहुतों को शिक्षा दी है, 1 और निर्बल लोगों को बलवन्त किया है + 4:3 निर्बल लोगों को बलवन्त किया है: हम अपने हाथों द्वारा ही काम करते हैं और दुर्बल हाथ असहाय अवस्था को दर्शाते हैं। । 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Behold, thou hast instructed many, and thou hast strengthened the weak hands.
In Context
2“यदि कोई तुझ से कुछ कहने लगे, 1 तो क्या तुझे बुरा लगेगा? 1 परन्तु बोले बिना कौन रह सकता है? 1
Cross References
Genesis 18:19क्योंकि मैं जानता हूँ, कि वह अपने पुत्रों और परिवार को जो उसके पीछे रह जाएँगे, आज्ञा देगा कि वे यहोवा के मार्ग में अटल बने रहें, और धार्मिकता और न्याय करते रहें, ताकि जो कुछ यहोवा ने अब्राहम के विषय में कहा है उसे पूरा करे।”
Ezra 6:22वे अख़मीरी रोटी का पर्व सात दिन तक आनन्द के साथ मनाते रहे; क्योंकि यहोवा ने उन्हें आनन्दित किया था, और अश्शूर के राजा का मन उनकी ओर ऐसा फेर दिया कि वह परमेश्वर अर्थात् इस्राएल के परमेश्वर के भवन के काम में उनकी सहायता करे।
Proverbs 10:21धर्मी के वचनों से बहुतों का पालन-पोषण होता है, 1 परन्तु मूर्ख लोग बुद्धिहीनता के कारण मर जाते हैं। 1
Proverbs 16:21जिसके हृदय में बुद्धि है, वह समझवाला कहलाता है, 1 और मधुर वाणी के द्वारा ज्ञान बढ़ता है। 1
Isaiah 50:4प्रभु यहोवा ने मुझे सीखनेवालों की जीभ दी है कि मैं थके हुए को अपने वचन के द्वारा सम्भालना जानूँ। भोर को वह नित मुझे जगाता और मेरा कान खोलता है + 50:4 मेरा कान खोलता है: कान खोलने का अर्थ है कि निर्देशनों को ग्रहण करने के लिए किसी को तैयार करना। कि मैं शिष्य के समान सुनूँ।
Luke 22:32परन्तु मैंने तेरे लिये विनती की, कि तेरा विश्वास जाता न रहे और जब तू फिरे, तो अपने भाइयों को स्थिर करना।”