अय्यूब 9:4
परमेश्वर बुद्धिमान और अति सामर्थी है: 1 उसके विरोध में हठ करके कौन कभी प्रबल हुआ है? 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
3चाहे वह उससे मुकद्दमा लड़ना भी चाहे 1 तो भी मनुष्य हजार बातों में से एक का भी उत्तर न दे सकेगा। 1
Cross References
Exodus 9:14नहीं तो अब की बार मैं तुझ पर, और तेरे कर्मचारियों और तेरी प्रजा पर सब प्रकार की विपत्तियाँ डालूँगा, जिससे तू जान ले कि सारी पृथ्वी पर मेरे तुल्य कोई दूसरा नहीं है।
Exodus 14:17और सुन, मैं आप मिस्रियों के मन को कठोर करता हूँ, और वे उनका पीछा करके समुद्र में घुस पड़ेंगे, तब फ़िरौन और उसकी सेना, और रथों, और सवारों के द्वारा मेरी महिमा होगी।
2 Chronicles 13:12देखो, हमारे संग हमारा प्रधान परमेश्वर है, और उसके याजक तुम्हारे विरुद्ध साँस बाँधकर फूँकने को तुरहियां लिये हुए भी हमारे साथ हैं। हे इस्राएलियों अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा से मत लड़ो, क्योंकि तुम सफल न होगे।”
Job 6:10यही मेरी शान्ति का कारण; 1 वरन् भारी पीड़ा में भी मैं इस कारण से उछल पड़ता; 1 क्योंकि मैंने उस पवित्र के वचनों का कभी इन्कार नहीं किया। 1
Job 11:6और तुझ पर बुद्धि की गुप्त बातें प्रगट करे, 1 कि उनका मर्म तेरी बुद्धि से बढ़कर है। 1 इसलिए जान ले, कि परमेश्वर तेरे अधर्म में से बहुत कुछ भूल जाता है। 1
Job 15:13तू भी अपनी आत्मा परमेश्वर के विरुद्ध करता है, 1 और अपने मुँह से व्यर्थ बातें निकलने देता है। 1