Joel 1:2
हे पुरनियों, सुनो, हे देश के सब रहनेवालों, कान लगाकर सुनो! क्या ऐसी बात तुम्हारे दिनों में, या तुम्हारे पुरखाओं के दिनों में कभी हुई है?
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
1यहोवा का वचन जो पतूएल के पुत्र योएल के पास पहुँचा, वह यह है: 1 टिड्डियों द्वारा विनाश
3अपने बच्चों से इसका वर्णन करो और वे अपने बच्चों से, और फिर उनके बच्चे आनेवाली पीढ़ी के लोगों से।
Cross References
Job 8:8“पिछली पीढ़ी के लोगों से तो पूछ, 1 और जो कुछ उनके पुरखाओं ने जाँच पड़ताल की है उस पर ध्यान दे। 1
Job 15:10हम लोगों में तो पक्के बाल वाले और अति पुरनिये मनुष्य हैं, 1 जो तेरे पिता से भी बहुत आयु के हैं। 1
Psalms 49:1हे देश-देश के सब लोगों यह सुनो! 1 हे संसार के सब निवासियों, कान लगाओ! 1
Isaiah 34:1हे जाति-जाति के लोगों, सुनने के लिये निकट आओ, और हे राज्य-राज्य के लोगों, ध्यान से सुनो! पृथ्वी भी, और जो कुछ उसमें है, जगत और जो कुछ उसमें उत्पन्न होता है, सब सुनो।
Jeremiah 30:7हाय, हाय, वह दिन क्या ही भारी होगा! उसके समान और कोई दिन नहीं; वह याकूब के संकट का समय होगा; परन्तु वह उससे भी छुड़ाया जाएगा।
Hosea 4:1हे इस्राएलियों, यहोवा का वचन सुनो; इस देश के निवासियों के साथ यहोवा का मुकद्दमा है। इस देश में न तो कुछ सच्चाई है, न कुछ करुणा और न कुछ परमेश्वर का ज्ञान ही है। (प्रका. 6:10)