योएल 2:18
तब यहोवा को अपने देश के विषय में जलन हुई + 2:18 तब यहोवा को अपने देश के विषय में जलन हुई: मन फिराव से सब कुछ बदल गया, पहले तो परमेश्वर की सेना उनके विनाश के लिए तैयार थी, वह उनका प्रधान उन्हें उपदेश देता था। परन्तु अब वह उनके लिए प्रेम से भर गया है जो उन पर की गई हानि के लिए पछताता है जैसा कि स्वयं पर किया हो।, और उसने अपनी प्रजा पर तरस खाया।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Then will the LORD be jealous for his land, and pity his people.
In Context
Cross References
Deuteronomy 32:36क्योंकि जब यहोवा देखेगा कि मेरी प्रजा की शक्ति जाती रही, 1 और क्या बन्धुआ और क्या स्वाधीन, उनमें कोई बचा नहीं रहा, 1 तब यहोवा अपने लोगों का न्याय करेगा, 1 और अपने दासों के विषय में तरस खाएगा। 1
Judges 10:16तब वे पराए देवताओं को अपने मध्य में से दूर करके यहोवा की उपासना करने लगे; और वह इस्राएलियों के कष्ट के कारण खेदित हुआ।
Psalms 103:13जैसे पिता अपने बालकों पर दया करता है, 1 वैसे ही यहोवा अपने डरवैयों पर दया करता है। 1
Isaiah 42:13यहोवा वीर के समान निकलेगा और योद्धा के समान अपनी जलन भड़काएगा, वह ऊँचे शब्द से ललकारेगा और अपने शत्रुओं पर जयवन्त होगा।
Isaiah 63:9उनके सारे संकट में उसने भी कष्ट उठाया, और उसके सम्मुख रहनेवाले दूत ने उनका उद्धार किया; प्रेम और कोमलता से उसने आप ही उनको छुड़ाया; उसने उन्हें उठाया और प्राचीनकाल से सदा उन्हें लिए फिरा।
Jeremiah 31:20क्या एप्रैम मेरा प्रिय पुत्र नहीं है? क्या वह मेरा दुलारा लड़का नहीं है? जब जब मैं उसके विरुद्ध बातें करता हूँ, तब-तब मुझे उसका स्मरण हो आता है। इसलिए मेरा मन उसके कारण भर आता है; और मैं निश्चय उस पर दया करूँगा, यहोवा की यही वाणी है। 1 पश्चाताप और पुनःस्थापन