योएल 3:12
जाति-जाति के लोग उभरकर चढ़ जाएँ और यहोशापात की तराई में जाएँ, क्योंकि वहाँ मैं चारों ओर की सारी जातियों का न्याय करने को बैठूँगा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
2 Chronicles 20:26चौथे दिन वे बराका नामक तराई में इकट्ठे हुए और वहाँ यहोवा का धन्यवाद किया; इस कारण उस स्थान का नाम बराका की तराई पड़ा, जो आज तक है।
Psalms 7:6हे यहोवा अपने क्रोध में उठ; 1 क्रोध से भरे मेरे सतानेवाले के विरुद्ध तू खड़ा हो जा; 1 मेरे लिये जाग! तूने न्याय की आज्ञा दे दी है। 1
Psalms 96:13यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह आनेवाला है। 1 वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है, वह धर्म से जगत का, 1 और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा। (प्रेरि. 17:31)
Psalms 110:5प्रभु तेरी दाहिनी ओर होकर 1 अपने क्रोध के दिन राजाओं को चूर कर देगा। (भज. 143:5) 1
Isaiah 3:13यहोवा देश-देश के लोगों से मुकद्दमा लड़ने और उनका न्याय करने के लिये खड़ा है + 3:13 उनका न्याय करने के लिये खड़ा है: परमेश्वर शान्त रहकर उनके दुष्टता के आचरण को नहीं देखता रहेगा। परन्तु वह आकर उनको उनके योग्य कठोर दण्ड देगा। ।
Ezekiel 39:11“उस समय मैं गोग को इस्राएल के देश में कब्रिस्तान दूँगा, वह ताल की पूर्व ओर होगा; वह आने जानेवालों की तराई कहलाएगी, और आने जानेवालों को वहाँ रुकना पड़ेगा; वहाँ सब भीड़ समेत गोग को मिट्टी दी जाएगी और उस स्थान का नाम गोग की भीड़ की तराई पड़ेगा।