John 1:9
सच्ची ज्योति जो हर एक मनुष्य को प्रकाशित करती है, जगत में आनेवाली थी।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
That was the true Light, which lighteth every man that cometh into the world.
In Context
8वह आप तो वह ज्योति न था, परन्तु उस ज्योति की गवाही देने के लिये आया था।
10वह जगत में था, और जगत उसके द्वारा उत्पन्न हुआ, और जगत ने उसे नहीं पहचाना।
Cross References
Isaiah 49:6उसी ने मुझसे यह भी कहा है, “यह तो हलकी सी बात है कि तू याकूब के गोत्रों का उद्धार करने और इस्राएल के रक्षित लोगों को लौटा ले आने के लिये मेरा सेवक ठहरे; मैं तुझे जाति-जाति के लिये ज्योति ठहराऊँगा कि मेरा उद्धार पृथ्वी की एक ओर से दूसरी ओर तक फैल जाए।” (लूका 2:32, प्रेरि. 13:47, भज. 98:2,3)
John 1:4उसमें जीवन था + 1:4 उसमें जीवन था: परमेश्वर “जीवन” है या “जीवित” परमेश्वर है, घोषित किया गया हैं, क्योंकि वह स्रोत या जीवन का सोता है; और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था।
John 6:32यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि मूसा ने तुम्हें वह रोटी स्वर्ग से न दी, परन्तु मेरा पिता तुम्हें सच्ची रोटी स्वर्ग से देता है।
John 12:46मैं जगत में ज्योति होकर आया हूँ ताकि जो कोई मुझ पर विश्वास करे, वह अंधकार में न रहे।
John 15:1“सच्ची दाखलता मैं हूँ; और मेरा पिता किसान है।
1 John 1:8यदि हम कहें, कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आपको धोखा देते हैं और हम में सत्य नहीं।