John 11:19
और बहुत से यहूदी मार्था और मरियम के पास उनके भाई के विषय में शान्ति देने के लिये आए थे।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And many of the Jews came to Martha and Mary, to comfort them concerning their brother.
In Context
18बैतनिय्याह यरूशलेम के समीप कोई दो मील की दूरी पर था।
20जब मार्था यीशु के आने का समाचार सुनकर उससे भेंट करने को गई, परन्तु मरियम घर में बैठी रही।
Cross References
Genesis 37:35और उसके सब बेटे-बेटियों ने उसको शान्ति देने का यत्न किया; पर उसको शान्ति न मिली; और वह यही कहता रहा, “मैं तो विलाप करता हुआ अपने पुत्र के पास अधोलोक में उतर जाऊँगा।” इस प्रकार उसका पिता उसके लिये रोता ही रहा।
1 Chronicles 7:21तहत का जाबाद और जाबाद का पुत्र शूतेलह हुआ, और एजेर और एलाद भी जिन्हें गत के मनुष्यों ने जो उस देश में उत्पन्न हुए थे इसलिए घात किया, कि वे उनके पशु हर लेने को उतर आए थे।
Job 42:11तब उसके सब भाई, और सब बहनें, और जितने पहले उसको जानते-पहचानते थे, उन सभी ने आकर उसके यहाँ उसके संग भोजन किया; और जितनी विपत्ति यहोवा ने उस पर डाली थी, उन सब के विषय उन्होंने विलाप किया, और उसे शान्ति दी; और उसे एक-एक चाँदी का सिक्का और सोने की एक-एक बाली दी।
Isaiah 51:19ये दो विपत्तियाँ तुझ पर आ पड़ी हैं, कौन तेरे संग विलाप करेगा? उजाड़ और विनाश और अकाल और तलवार आ पड़ी है; कौन तुझे शान्ति देगा?
Lamentations 1:2रात को वह फूट फूटकर रोती है, उसके आँसू गालों पर ढलकते हैं; 1 उसके सब यारों में से अब कोई उसे शान्ति नहीं देता; 1 उसके सब मित्रों ने उससे विश्वासघात किया, 1 और उसके शत्रु बन गए हैं। 1
Lamentations 1:16इन बातों के कारण मैं रोती हूँ; 1 मेरी आँखों से आँसू की धारा बहती रहती है; 1 क्योंकि जिस शान्तिदाता के कारण मेरा जी हरा भरा हो जाता था, वह मुझसे दूर हो गया; 1 मेरे बच्चे अकेले हो गए, क्योंकि शत्रु प्रबल हुआ है। 1