विलापगीत 1:2
रात को वह फूट फूटकर रोती है, उसके आँसू गालों पर ढलकते हैं; 1 उसके सब यारों में से अब कोई उसे शान्ति नहीं देता; 1 उसके सब मित्रों ने उससे विश्वासघात किया, 1 और उसके शत्रु बन गए हैं। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Job 6:15मेरे भाई नाले के समान विश्वासघाती हो गए हैं, 1 वरन् उन नालों के समान जिनकी धार सूख जाती है; 1
Job 19:13“उसने मेरे भाइयों को मुझसे दूर किया है, 1 और जो मेरी जान-पहचान के थे, वे बिलकुल अनजान हो गए हैं। 1
Psalms 31:11अपने सब विरोधियों के कारण मेरे पड़ोसियों 1 में मेरी नामधराई हुई है, 1 अपने जान-पहचानवालों के लिये डर का कारण हूँ; 1 जो मुझ को सड़क पर देखते है वह मुझसे दूर भाग जाते हैं। 1
Psalms 77:2संकट के दिन मैं प्रभु की खोज में लगा रहा; 1 रात को मेरा हाथ फैला रहा, और ढीला न हुआ, 1 मुझ में शान्ति आई ही नहीं + 77:2 मुझ में शान्ति आई ही नहीं: मुझे शान्ति देनेवाली जितनी बातें मेरे मन में उभरी उन सब को मैंने त्याग दिया।। 1
Isaiah 51:18जितने लड़कों ने उससे जन्म लिया उनमें से कोई न रहा जो उसकी अगुआई करके ले चले; और जितने लड़के उसने पाले-पोसे उनमें से कोई न रहा जो उसके हाथ को थाम ले।
Jeremiah 4:30और तू जब उजड़ेंगी तब क्या करेगी? चाहे तू लाल रंग के वस्त्र पहने और सोने के आभूषण धारण करे और अपनी आँखों में अंजन लगाए, परन्तु व्यर्थ ही तू अपना श्रृंगार करेगी। क्योंकि तेरे प्रेमी तुझे निकम्मी जानते हैं; वे तेरे प्राण के खोजी हैं।