John 11:25
यीशु ने उससे कहा, “ पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ + 11:25 पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ: अर्थात् वह पुनरुत्थान का कर्ता है या उसके होने का कारण है।, जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तो भी जीएगा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
24मार्था ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ, अन्तिम दिन में पुनरुत्थान के समय वह जी उठेगा।” (प्रेरि. 24:15)
Cross References
Job 19:25मुझे तो निश्चय है, कि मेरा छुड़ानेवाला जीवित है, 1 और वह अन्त में पृथ्वी पर खड़ा होगा। (1 यूह. 2:28, यशा. 54: 5) 1
Isaiah 26:19तेरे मरे हुए लोग जीवित होंगे, मुर्दे उठ खड़े होंगे। हे मिट्टी में बसनेवालो, जागकर जयजयकार करो! क्योंकि तेरी ओस ज्योति से उत्पन्न होती है, और पृथ्वी मुर्दों को लौटा देगी + 26:19 पृथ्वी मुर्दों को लौटा देगी: अर्थात् पुनरुत्थान के दिन पृथ्वी अपने मृतक खड़े कर देगी कि बाबेल में परमेश्वर के लोग पुनः जीवित हो जायें। । 1 न्याय और छुटकारा
Luke 23:43उसने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक + 23:43 स्वर्गलोक: यह “फारसी” मूल का एक शब्द है, और इसका अर्थ “एक बगीचा,” विशेष रूप से खुशियों का बगीचा हैं। में होगा।” 1 यीशु का प्राण त्यागना
John 3:36जो पुत्र पर विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसका है; परन्तु जो पुत्र की नहीं मानता, वह जीवन को नहीं देखेगा, परन्तु परमेश्वर का क्रोध उस पर रहता है।”
John 5:26क्योंकि जिस रीति से पिता अपने आप में जीवन रखता है, उसी रीति से उसने पुत्र को भी यह अधिकार दिया है कि अपने आप में जीवन रखे;
John 6:39और मेरे भेजनेवाले की इच्छा यह है कि जो कुछ उसने मुझे दिया है, उसमें से मैं कुछ न खोऊँ परन्तु उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँ।