लूका 23:43
उसने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक + 23:43 स्वर्गलोक: यह “फारसी” मूल का एक शब्द है, और इसका अर्थ “एक बगीचा,” विशेष रूप से खुशियों का बगीचा हैं। में होगा।” 1 यीशु का प्राण त्यागना
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And Jesus said unto him, Verily I say unto thee, To day shalt thou be with me in paradise.
In Context
42तब उसने कहा, “हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए, तो मेरी सुधि लेना।”
44और लगभग दोपहर से तीसरे पहर तक सारे देश में अंधियारा छाया रहा,
Cross References
Psalms 32:5जब मैंने अपना पाप तुझ पर प्रगट किया 1 और अपना अधर्म न छिपाया, 1 और कहा, “मैं यहोवा के सामने अपने अपराधों को मान लूँगा;” 1 तब तूने मेरे अधर्म और पाप को क्षमा कर दिया। (सेला) (1 यूह. 1:9) 1
Isaiah 1:18यहोवा कहता है, “ आओ + 1:18 आओ: यह इस्राएल राष्ट्र को संबोधित करता है और यही आग्रह सब पापियों के लिए है। , हम आपस में वाद-विवाद करें: तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तो भी वे हिम के समान उजले हो जाएँगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तो भी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएँगे।
Isaiah 55:6“जब तक यहोवा मिल सकता है तब तक उसकी खोज में रहो, जब तक वह निकट है + 55:6 जब तक वह निकट है: इसका महत्त्वपूर्ण अर्थ है कि परमेश्वर हर समय हमारे निकट ही रहता है और दर्शाता है कि कुछ समय अन्य समय की तुलना में ऐसे होते हैं जब उसको खोजना अधिक अनुकूल परिस्थिति में हो जाता है। तब तक उसे पुकारो; (प्रेरि. 17:27)
Micah 7:18तेरे समान ऐसा परमेश्वर कहाँ है जो अधर्म को क्षमा करे और अपने निज भाग के बचे हुओं के अपराध को ढाँप दे? वह अपने क्रोध को सदा बनाए नहीं रहता, क्योंकि वह करुणा से प्रीति रखता है।
Luke 15:4“तुम में से कौन है जिसकी सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक खो जाए तो निन्यानवे को मैदान में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे? (यहे. 34:11,12,16)
Luke 19:10क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूँढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।” (मत्ती 15:24, यहे. 34:16) 1 दस मुहरें