John 12:6
उसने यह बात इसलिए न कही, कि उसे गरीबों की चिन्ता थी, परन्तु इसलिए कि वह चोर था और उसके पास उनकी थैली रहती थी, और उसमें जो कुछ डाला जाता था, वह निकाल लेता था।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
5“यह इत्र तीन सौ दीनार में बेचकर गरीबों को क्यों न दिया गया?”
7यीशु ने कहा, “उसे मेरे गाड़े जाने के दिन के लिये रहने दे।
Cross References
2 Kings 12:14परन्तु वह काम करनेवाले को दिया गया, और उन्होंने उसे लेकर यहोवा के भवन की मरम्मत की।
Psalms 14:1मूर्ख + 14:1 मूर्ख: धर्मशास्त्र में दुष्ट को प्रायः मूर्ख कहा गया है जैसे पाप मूर्खता का अनिवार्य तत्त्व है। ने अपने मन में कहा है, “कोई परमेश्वर है ही नहीं।” 1 वे बिगड़ गए, उन्होंने घिनौने काम किए हैं, 1 कोई सुकर्मी नहीं। 1
Proverbs 29:7धर्मी पुरुष कंगालों के मुकद्दमे में मन लगाता है; 1 परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता। 1
Matthew 21:13और उनसे कहा, “लिखा है, ‘मेरा घर प्रार्थना का घर कहलाएगा’; परन्तु तुम उसे डाकुओं की खोह बनाते हो।”
John 10:13वह इसलिए भाग जाता है कि वह मजदूर है, और उसको भेड़ों की चिन्ता नहीं।
1 Corinthians 6:10न चोर, न लोभी, न पियक्कड़, न गाली देनेवाले, न अंधेर करनेवाले परमेश्वर के राज्य के वारिस होंगे।