John 13:27
और टुकड़ा लेते ही शैतान उसमें समा गया: तब यीशु ने उससे कहा, “जो तू करनेवाला है, तुरन्त कर।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
And after the sop Satan entered into him. Then said Jesus unto him, That thou doest, do quickly.
In Context
28परन्तु बैठनेवालों में से किसी ने न जाना कि उसने यह बात उससे किस लिये कही।
Cross References
Psalms 109:6तू उसको किसी दुष्ट के अधिकार में रख, 1 और कोई विरोधी उसकी दाहिनी ओर खड़ा रहे। 1
Ecclesiastes 9:3जो कुछ सूर्य के नीचे किया जाता है उसमें यह एक दोष है कि सब लोगों की एक सी दशा होती है; और मनुष्यों के मनों में बुराई भरी हुई है, और जब तक वे जीवित रहते हैं उनके मन में बावलापन रहता है, और उसके बाद वे मरे हुओं में जा मिलते हैं।
Daniel 2:15और राजा के हाकिम अर्योक से पूछने लगा, “यह आज्ञा राजा की ओर से ऐसी उतावली के साथ क्यों निकली?” तब अर्योक ने दानिय्येल को इसका भेद बता दिया।
Mark 6:25वह तुरन्त राजा के पास भीतर आई, और उससे विनती की, “मैं चाहती हूँ, कि तू अभी यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर एक थाल में मुझे मँगवा दे।”
Luke 22:3और शैतान यहूदा में समाया + 22:3 शैतान यहूदा में समाया: यह आवश्यक नहीं है कि शैतान व्यक्तिगत रूप से यहूदा के शरीर में प्रवेश किया, परन्तु केवल यह कि वह अपने प्रभाव में ले आया, जो इस्करियोती कहलाता और बारह चेलों में गिना जाता था।
Acts 5:3परन्तु पतरस ने कहा, “हे हनन्याह! शैतान ने तेरे मन में यह बात क्यों डाली है कि तू पवित्र आत्मा से झूठ बोले, और भूमि के दाम में से कुछ रख छोड़े?