यूहन्ना 15:18
“ यदि संसार तुम से बैर रखता है + 15:18 यदि संसार तुम से बैर रखता है: संसार से मित्रता करने की वे उम्मीद नहीं रखते थे, लेकिन वे उनके नफरत के द्वारा अपने कामों से विचलित नहीं हो रहे थे।, तो तुम जानते हो, कि उसने तुम से पहले मुझसे भी बैर रखा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
If the world hate you, ye know that it hated me before it hated you.
In Context
17इन बातों की आज्ञा मैं तुम्हें इसलिए देता हूँ, कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो। 1 संसार से सताव
Cross References
1 Kings 22:8इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, “हाँ, यिम्ला का पुत्र मीकायाह एक पुरुष और है जिसके द्वारा हम यहोवा से पूछ सकते हैं? परन्तु मैं उससे घृणा रखता हूँ, क्योंकि वह मेरे विषय कल्याण की नहीं वरन् हानि ही की भविष्यद्वाणी करता है।”
Isaiah 53:3वह तुच्छ जाना जाता और मनुष्यों का त्यागा हुआ था; वह दुःखी पुरुष था, रोग से उसकी जान-पहचान थी; और लोग उससे मुख फेर लेते थे। वह तुच्छ जाना गया, और, हमने उसका मूल्य न जाना। (मर. 9:12)
Matthew 5:11“धन्य हो तुम, जब मनुष्य मेरे कारण तुम्हारी निन्दा करें और सताएँ और झूठ बोल बोलकर तुम्हारे विरोध में सब प्रकार की बुरी बात कहें।
Matthew 24:9तब वे क्लेश दिलाने के लिये तुम्हें पकड़वाएँगे, और तुम्हें मार डालेंगे और मेरे नाम के कारण सब जातियों के लोग तुम से बैर रखेंगे।
Luke 6:22“धन्य हो तुम, जब मनुष्य के पुत्र के 1 कारण लोग तुम से बैर करेंगे, 1 और तुम्हें निकाल देंगे, और तुम्हारी निन्दा करेंगे, 1 और तुम्हारा नाम बुरा जानकर काट देंगे।
John 7:7जगत तुम से बैर नहीं कर सकता + 7:7 जगत तुम से बैर नहीं कर सकता: तुम संसार के विरोध में कोई सिद्धान्त के दावे पेश नहीं करते।, परन्तु वह मुझसे बैर करता है, क्योंकि मैं उसके विरोध में यह गवाही देता हूँ, कि उसके काम बुरे हैं।