John 20:16
यीशु ने उससे कहा, “मरियम!” उसने पीछे फिरकर उससे इब्रानी में कहा, “ रब्बूनी + 20:16 रब्बूनी: यह एक इब्रानी शब्द है, जिसका अर्थ है, मेरे महान गुरू !” अर्थात् ‘हे गुरु।’
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Genesis 22:1इन बातों के पश्चात् ऐसा हुआ कि परमेश्वर ने, अब्राहम से यह कहकर उसकी परीक्षा की + 22:1 अब्राहम से यह कहकर उसकी परीक्षा की: परमेश्वर अपनी इच्छा के प्रति अब्राहम की पूरी आज्ञाकारिता की परीक्षा लेता है। , “हे अब्राहम!” उसने कहा, “देख, मैं यहाँ हूँ।” (इब्रा. 11:17)
Genesis 45:12और तुम अपनी आँखों से देखते हो, और मेरा भाई बिन्यामीन भी अपनी आँखों से देखता है कि जो हम से बातें कर रहा है वह यूसुफ है।
Exodus 33:17यहोवा ने मूसा से कहा, “मैं यह काम भी जिसकी चर्चा तूने की है करूँगा; क्योंकि मेरे अनुग्रह की दृष्टि तुझ पर है, और तेरा नाम मेरे चित्त में बसा है।”
1 Samuel 3:10तब यहोवा आ खड़ा हुआ + 3:10 तब यहोवा आ खड़ा हुआ: व्यक्तिगत उपस्थिति मात्र वाणी या शमूएल की कल्पना नहीं थी। यह स्पष्ट व्यक्त है।, और पहले के समान पुकारा, “शमूएल! शमूएल!” शमूएल ने कहा, “कह, क्योंकि तेरा दास सुन रहा है।”
Song of Solomon 3:4मुझ को उनके पास से आगे बढ़े थोड़े ही देर हुई थी 1 कि मेरा प्राणप्रिय मुझे मिल गया। 1 मैंने उसको पकड़ लिया, और उसको जाने न दिया 1 जब तक उसे अपनी माता के घर अर्थात् अपनी जननी की कोठरी में न ले आई। 1
Isaiah 43:1हे याकूब तेरा सृजनहार यहोवा, और हे इस्राएल तेरा रचनेवाला, अब यह कहता है, “मत डर, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है; मैंने तुझे नाम लेकर बुलाया है, तू मेरा ही है।