यूहन्ना 21:17
उसने तीसरी बार उससे कहा, “हे शमौन, यूहन्ना के पुत्र, क्या तू मुझसे प्रीति रखता है?” पतरस उदास हुआ, कि उसने उसे तीसरी बार ऐसा कहा, “क्या तू मुझसे प्रीति रखता है?” और उससे कहा, “हे प्रभु, तू तो सब कुछ जानता है: तू यह जानता है कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।” यीशु ने उससे कहा, “मेरी भेड़ों को चरा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
1 Kings 17:18तब वह एलिय्याह से कहने लगी, “ हे परमेश्वर के जन + 17:18 हे परमेश्वर के जन: यहूदियों और इस्राएलियों में भविष्यद्वक्ता के लिये यह एक सामान्य पदवी हो गई थी।! मेरा तुझ से क्या काम? क्या तू इसलिए मेरे यहाँ आया है कि मेरे बेटे की मृत्यु का कारण हो और मेरे पाप का स्मरण दिलाए?”
1 Chronicles 29:17और हे मेरे परमेश्वर! मैं जानता हूँ कि तू मन को जाँचता है और सिधाई से प्रसन्न रहता है; मैंने तो यह सब कुछ मन की सिधाई और अपनी इच्छा से दिया है; और अब मैंने आनन्द से देखा है, कि तेरी प्रजा के लोग जो यहाँ उपस्थित हैं, वह अपनी इच्छा से तेरे लिये भेंट देते हैं।
Psalms 7:8यहोवा जाति-जाति का न्याय करता है; 1 यहोवा मेरी धार्मिकता और खराई के अनुसार मेरा न्याय चुका दे। 1
Jeremiah 17:10“मैं यहोवा मन को खोजता और हृदय को जाँचता हूँ ताकि प्रत्येक जन को उसकी चाल-चलन के अनुसार अर्थात् उसके कामों का फल दूँ।” (1 पत. 1:17, प्रका. 2:23, प्रका. 20:12,13, प्रका. 22:12)
Matthew 25:40तब राजा उन्हें उत्तर देगा, ‘मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तुम ने जो मेरे इन छोटे से छोटे भाइयों में से + 25:40 छोटे से छोटे भाइयों में से: छोटे से छोटा सबसे गरीब, तुच्छ और पीड़ित जाना जाता है। किसी एक के साथ किया, वह मेरे ही साथ किया।’
Mark 14:72तब तुरन्त दूसरी बार मुर्गे ने बाँग दी पतरस को यह बात जो यीशु ने उससे कही थी याद आई, “मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” वह इस बात को सोचकर फूट फूटकर रोने लगा।