John 6:37
जो कुछ पिता मुझे देता है वह सब मेरे पास आएगा, और जो कोई मेरे पास आएगा उसे मैं कभी न निकालूँगा।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
36परन्तु मैंने तुम से कहा, कि तुम ने मुझे देख भी लिया है, तो भी विश्वास नहीं करते।
38क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, वरन् अपने भेजनेवाले की इच्छा पूरी करने के लिये स्वर्ग से उतरा हूँ।
Cross References
Psalms 102:17वह लाचार की प्रार्थना की ओर मुँह करता है, 1 और उनकी प्रार्थना को तुच्छ नहीं जानता। 1
Isaiah 1:18यहोवा कहता है, “ आओ + 1:18 आओ: यह इस्राएल राष्ट्र को संबोधित करता है और यही आग्रह सब पापियों के लिए है। , हम आपस में वाद-विवाद करें: तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तो भी वे हिम के समान उजले हो जाएँगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तो भी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएँगे।
Isaiah 42:3कुचले हुए नरकट + 42:3 कुचले हुए नरकट: नरकट दलदल में उगने वाली लम्बी घास है। को वह न तोड़ेगा और न टिमटिमाती बत्ती को बुझाएगा; वह सच्चाई से न्याय चुकाएगा।
Matthew 11:28“हे सब परिश्रम करनेवालों और बोझ से दबे + 11:28 परिश्रम करनेवालों और बोझ से दबे: जीवन की चिंताओं, पापों या धार्मिक संस्कारों की अनिवार्यता के कारण थके-हारे हुए। लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।
Luke 23:40इस पर दूसरे ने उसे डाँटकर कहा, “क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दण्ड पा रहा है,
John 6:44कोई मेरे पास नहीं आ सकता, जब तक पिता, जिसने मुझे भेजा है, उसे खींच न ले; और मैं उसको अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।