यहूदा 1:8
उसी रीति से ये स्वप्नदर्शी भी अपने-अपने शरीर को अशुद्ध करते + 1:8 अपने-अपने शरीर को अशुद्ध करते: अपने आपको अशुद्ध करना; भ्रष्ट इच्छाओं और भूख की अतिभोग के लिये अपने आपको दे देना। , और प्रभुता को तुच्छ जानते हैं; और ऊँचे पदवालों को बुरा-भला कहते हैं।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
Likewise also these filthy dreamers defile the flesh, despise dominion, and speak evil of dignities.
In Context
Cross References
Genesis 3:5वरन् परमेश्वर आप जानता है कि जिस दिन तुम उसका फल खाओगे उसी दिन तुम्हारी आँखें खुल जाएँगी, और तुम भले बुरे का ज्ञान पाकर परमेश्वर के तुल्य हो जाओगे।”
Numbers 16:3और वे मूसा और हारून के विरुद्ध उठ खड़े हुए, और उनसे कहने लगे, “तुम ने बहुत किया, अब बस करो; क्योंकि सारी मण्डली का एक-एक मनुष्य पवित्र है + 16:3 सारी मण्डली का एक-एक मनुष्य पवित्र है: कोरह का उद्देश्य लेवियों और जन साधारण में अन्तर समाप्त करना नहीं था, वरन् स्वयं के लिए और अपने परिजनों के लिए पुरोहितीय उपाधि जीतना था।, और यहोवा उनके मध्य में रहता है; इसलिए तुम यहोवा की मण्डली में ऊँचे पदवाले क्यों बन बैठे हो?”
Psalms 2:1जाति-जाति के लोग क्यों हुल्लड़ मचाते हैं, 1 और देश-देश के लोग क्यों षड्यंत्र रचते हैं? 1
Proverbs 30:11ऐसे लोग हैं, जो अपने पिता को श्राप देते 1 और अपनी माता को धन्य नहीं कहते। 1
Ecclesiastes 10:20राजा को मन में भी श्राप न देना, न धनवान को अपने शयन की कोठरी में श्राप देना; क्योंकि कोई आकाश का पक्षी तेरी वाणी को ले जाएगा, और कोई उड़नेवाला जन्तु उस बात को प्रगट कर देगा।
Luke 11:25और आकर उसे झाड़ा-बुहारा और सजा-सजाया पाती है।