The Bible Software
bible.software › विलापगीत › विलापगीत 1 › विलापगीत 1:12

विलापगीत 1:12

हे सब बटोहियों, क्या तुम्हें इस बात की कुछ भी चिन्ता नहीं? 1 दृष्टि करके देखो, क्या मेरे दुःख से बढ़कर कोई और पीड़ा है जो यहोवा ने अपने क्रोध के दिन मुझ पर डाल दी है? 1

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

Is it nothing to you, all ye that pass by? behold, and see if there be any sorrow like unto my sorrow, which is done unto me, wherewith the LORD hath afflicted me in the day of his fierce anger.

In Context

11उसके सब निवासी कराहते हुए भोजनवस्तु ढूँढ़ रहे हैं; 1 उन्होंने अपना प्राण बचाने के लिये अपनी मनभावनी वस्तुएँ बेचकर भोजन मोल लिया है। 1 हे यहोवा, दृष्टि कर, और ध्यान से देख, 1 क्योंकि मैं तुच्छ हो गई हूँ। 1

13उसने ऊपर से मेरी हड्डियों में आग लगाई है, 1 और वे उससे भस्म हो गईं; 1 उसने मेरे पैरों के लिये जाल लगाया, और मुझ को उलटा फेर दिया है; 1 उसने ऐसा किया कि मैं त्यागी हुई सी और रोग से लगातार निर्बल रहती हूँ + 1:13 उसने ऐसा किया कि मैं त्यागी हुई सी .... हूँ: यहूदिया एक शिकार के पशु के समान बचने की खोज में है परन्तु उसके वचन के हर एक मार्ग में जाल बिछा हुआ है और वह भयातुर वहाँ से लौटता है, चारों ओर निराशा ही निराशा है। । 1

Read all of विलापगीत 1

Cross References

Jeremiah 10:19मुझ पर हाय! मेरा घाव चंगा होने का नहीं। फिर मैंने सोचा, “यह तो रोग ही है, इसलिए मुझ को इसे सहना चाहिये।”

Jeremiah 30:24जब तक यहोवा अपना काम न कर चुके और अपनी युक्तियों को पूरी न कर चुके, तब तक उसका भड़का हुआ क्रोध शान्त न होगा। अन्त के दिनों में तुम इस बात को समझ सकोगे।

Lamentations 2:13हे यरूशलेम की पुत्री, मैं तुझ से क्या कहूँ? 1 मैं तेरी उपमा किस से दूँ? 1 हे सिय्योन की कुमारी कन्या, मैं कौन सी वस्तु तेरे समान ठहराकर तुझे शान्ति दूँ? 1 क्योंकि तेरा दुःख समुद्र सा अपार है; 1 तुझे कौन चंगा कर सकता है? 1

Daniel 9:12इसलिए उसने हमारे और हमारे न्यायियों के विषय जो वचन कहे थे, उन्हें हम पर यह बड़ी विपत्ति डालकर पूरा किया है; यहाँ तक कि जैसी विपत्ति यरूशलेम पर पड़ी है, वैसी सारी धरती पर और कहीं नहीं पड़ी।

Luke 21:22क्योंकि यह पलटा लेने के ऐसे दिन होंगे, जिनमें लिखी हुई सब बातें पूरी हो जाएँगी। (व्यव. 32:35, यिर्म. 46:10)

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study विलापगीत 1:12

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← विलापगीत 1:11विलापगीत 1विलापगीत 1:13 →