The Bible Software
bible.software › विलापगीत › विलापगीत 1 › विलापगीत 1:5

विलापगीत 1:5

उसके द्रोही प्रधान हो गए, उसके शत्रु उन्नति कर रहे हैं, 1 क्योंकि यहोवा ने उसके बहुत से अपराधों के कारण उसे दुःख दिया है; 1 उसके बाल-बच्चों को शत्रु हाँक-हाँककर बँधुआई में ले गए। 1

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

Her adversaries are the chief, her enemies prosper; for the LORD hath afflicted her for the multitude of her transgressions: her children are gone into captivity before the enemy.

In Context

4सिय्योन के मार्ग विलाप कर रहे हैं, 1 क्योंकि नियत पर्वों में कोई नहीं आता है; 1 उसके सब फाटक सुनसान पड़े हैं, उसके याजक कराहते हैं; 1 उसकी कुमारियाँ शोकित हैं, 1 और वह आप कठिन दुःख भोग रही है। 1

6सिय्योन की पुत्री का सारा प्रताप जाता रहा है। 1 उसके हाकिम ऐसे हिरनों के समान हो गए हैं जिन्हें कोई चरागाह नहीं मिलती; 1 वे खदेड़नेवालों के सामने से बलहीन होकर भागते हैं। 1

Read all of विलापगीत 1

Cross References

Deuteronomy 4:25“यदि उस देश में रहते-रहते बहुत दिन बीत जाने पर, और अपने बेटे-पोते उत्पन्न होने पर, तुम बिगड़कर किसी वस्तु के रूप की मूर्ति खोदकर बनाओ, और इस रीति से अपने परमेश्वर यहोवा के प्रति बुराई करके उसे अप्रसन्न कर दो,

Deuteronomy 28:41तेरे बेटे-बेटियाँ तो उत्पन्न होंगे, परन्तु तेरे रहेंगे नहीं; क्योंकि वे बन्धुवाई में चले जाएँगे।

Deuteronomy 28:44“वह तुझको उधार देगा, परन्तु तू उसको उधार न दे सकेगा; वह तो सिर और तू पूँछ ठहरेगा।

Deuteronomy 31:16तब यहोवा ने मूसा से कहा, “तू तो अपने पुरखाओं के संग सो जाने पर है; और ये लोग उठकर उस देश के पराए देवताओं के पीछे जिनके मध्य वे जाकर रहेंगे व्यभिचारी हो जाएँगे, और मुझे त्याग कर उस वाचा को जो मैंने उनसे बाँधी है तोड़ेंगे।

Deuteronomy 32:15“परन्तु यशूरून मोटा होकर लात मारने लगा; 1 तू मोटा और हष्ट-पुष्ट हो गया, और चर्बी से छा गया है; 1 तब उसने अपने सृजनहार परमेश्वर को तज दिया, 1 और अपने उद्धार चट्टान को तुच्छ जाना। 1

2 Chronicles 36:14सब प्रधान याजकों ने और लोगों ने भी अन्यजातियों के से घिनौने काम करके बहुत बड़ा विश्वासघात किया, और यहोवा के भवन को जो उसने यरूशलेम में पवित्र किया था, अशुद्ध कर डाला + 36:14 यहोवा के भवन को .... अशुद्ध कर डाला: सिदकिय्याह के राज्यकाल के अन्त समय में मूर्तिपूजा सम्बंधित विभिन्न धार्मिक कृत्य मन्दिर के पवित्र परिसर में प्रवेश कर चुके थे।।

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study विलापगीत 1:5

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← विलापगीत 1:4विलापगीत 1विलापगीत 1:6 →