विलापगीत 1:6
सिय्योन की पुत्री का सारा प्रताप जाता रहा है। 1 उसके हाकिम ऐसे हिरनों के समान हो गए हैं जिन्हें कोई चरागाह नहीं मिलती; 1 वे खदेड़नेवालों के सामने से बलहीन होकर भागते हैं। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 26:36और तुम में से जो बचा रहेंगे और अपने शत्रुओं के देश में होंगे उनके हृदय में मैं कायरता उपजाऊँगा; और वे पत्ते के खड़कने से भी भाग जाएँगे, और वे ऐसे भागेंगे जैसे कोई तलवार से भागे, और किसी के बिना पीछा किए भी वे गिर पड़ेंगे।
Deuteronomy 32:30यदि उनकी चट्टान ही उनको न बेच देती, 1 और यहोवा उनको दूसरों के हाथ में न कर देता; 1 तो यह कैसे हो सकता कि उनके हजार का पीछा एक मनुष्य करता, 1 और उनके दस हजार को दो मनुष्य भगा देते? 1
2 Samuel 4:11फिर जब दुष्ट मनुष्यों ने एक निर्दोष मनुष्य को उसी के घर में, वरन् उसकी चारपाई ही पर घात किया, तो मैं अब अवश्य ही उसके खून का बदला तुम से लूँगा, और तुम्हें धरती पर से नष्ट कर डालूँगा।”
Psalms 44:9तो भी तूने अब हमको त्याग दिया 1 और हमारा अनादर किया है, 1 और हमारे दलों के साथ आगे नहीं जाता। 1
Psalms 50:2सिय्योन से, जो परम सुन्दर है, 1 परमेश्वर ने अपना तेज दिखाया है। 1
Psalms 132:12यदि तेरे वंश के लोग मेरी वाचा का पालन करें 1 और जो चितौनी मैं उन्हें सिखाऊँगा, उस पर चलें, 1 तो उनके वंश के लोग भी तेरी गद्दी पर युग-युग बैठते चले जाएँगे।” 1