विलापगीत 4:2
सिय्योन के उत्तम पुत्र जो कुन्दन के तुल्य थे, 1 वे कुम्हार के बनाए हुए मिट्टी के घड़ों के समान कैसे तुच्छ गिने गए हैं! 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Isaiah 30:14और कुम्हार के बर्तन के समान फूटकर ऐसा चकनाचूर होगा कि उसके टुकड़ों का एक ठीकरा भी न मिलेगा जिससे अँगीठी में से आग ली जाए या हौद में से जल निकाला जाए।”
Jeremiah 19:11और उनसे कहना, ‘सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि जिस प्रकार यह मिट्टी का बर्तन जो टूट गया कि फिर बनाया न जा सके, इसी प्रकार मैं इस देश के लोगों को और इस नगर को तोड़ डालूँगा। और तोपेत नामक तराई में इतनी कब्रें होंगी कि कब्र के लिये और स्थान न रहेगा।
Lamentations 2:21सड़कों में लड़के और बूढ़े दोनों भूमि पर पड़े हैं; 1 मेरी कुमारियाँ और जवान लोग तलवार से गिर गए हैं; 1 तूने कोप करने के दिन उन्हें घात किया; 1 तूने निष्ठुरता के साथ उनका वध किया है। 1
Hosea 8:8इस्राएल निगला गया; अब वे अन्यजातियों में ऐसे निकम्मे ठहरे जैसे तुच्छ बर्तन ठहरता है।
Romans 9:21क्या कुम्हार को मिट्टी पर अधिकार नहीं, कि एक ही लोंदे में से, एक बर्तन आदर के लिये, और दूसरे को अनादर के लिये बनाए? (यशा. 64:8)
2 Timothy 2:20बड़े घर में न केवल सोने-चाँदी ही के, पर काठ और मिट्टी के बर्तन भी होते हैं; कोई-कोई आदर, और कोई-कोई अनादर के लिये।