विलापगीत 4:7
उसके कुलीन हिम से निर्मल और दूध से भी अधिक उज्जवल थे; 1 उनकी देह मूँगों से अधिक लाल, और उनकी सुन्दरता नीलमणि की सी थी। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Judges 13:5क्योंकि तू गर्भवती होगी और तेरे एक बेटा उत्पन्न होगा। और उसके सिर पर छुरा न फिरे, क्योंकि वह जन्म ही से परमेश्वर का नाज़ीर रहेगा; और इस्राएलियों को पलिश्तियों के हाथ से छुड़ाने में वही हाथ लगाएगा।”
Judges 16:17तब उसने अपने मन का सारा भेद खोलकर उससे कहा, “मेरे सिर पर छुरा कभी नहीं फिरा, क्योंकि मैं माँ के पेट ही से परमेश्वर का नाज़ीर हूँ, यदि मैं मुँड़ा जाऊँ, तो मेरा बल इतना घट जाएगा, कि मैं साधारण मनुष्य सा हो जाऊँगा।”
Psalms 51:7जूफा से मुझे शुद्ध कर + 51:7 जूफा से मुझे शुद्ध कर: जूफा एक पौधा था जिसका उपयोग इस्राएल में पवित्र शोधन एवं छिड़काव में किया जाता था। , तो मैं पवित्र हो जाऊँगा; 1 मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा। 1
Song of Solomon 5:10मेरा प्रेमी गोरा और लाल सा है, 1 वह दस हजारों में उत्तम है। 1
Daniel 1:15दस दिन के बाद उनके मुँह राजा के भोजन के खानेवाले सब जवानों से अधिक अच्छे और चिकने देख पड़े।
Luke 1:15क्योंकि वह प्रभु के सामने महान होगा; और दाखरस और मदिरा कभी न पीएगा; और अपनी माता के गर्भ ही से पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो जाएगा। (इफि. 5:18, न्याय. 13:4,5)