विलापगीत 5:22
क्या तूने हमें बिल्कुल त्याग दिया है? 1 क्या तू हम से अत्यन्त क्रोधित है?
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
But thou hast utterly rejected us; thou art very wroth against us.
In Context
Cross References
Psalms 44:9तो भी तूने अब हमको त्याग दिया 1 और हमारा अनादर किया है, 1 और हमारे दलों के साथ आगे नहीं जाता। 1
Psalms 74:1हे परमेश्वर, तूने हमें क्यों सदा के लिये छोड़ दिया है? 1 तेरी कोपाग्नि का धुआँ तेरी चराई की भेड़ों के विरुद्ध क्यों उठ रहा है? 1
Isaiah 64:9इसलिए हे यहोवा, अत्यन्त क्रोधित न हो, और अनन्तकाल तक हमारे अधर्म को स्मरण न रख। विचार करके देख, हम तेरी विनती करते हैं, हम सब तेरी प्रजा हैं।
Jeremiah 14:19क्या तूने यहूदा से बिलकुल हाथ उठा लिया? क्या तू सिय्योन से घृणा करता है? नहीं, तूने क्यों हमको ऐसा मारा है कि हम चंगे हो ही नहीं सकते? हम शान्ति की बाट जोहते रहे, तो भी कुछ कल्याण नहीं हुआ; और यद्यपि हम अच्छे हो जाने की आशा करते रहे, तो भी घबराना ही पड़ा है।
Ezekiel 24:13हे नगरी तेरी अशुद्धता महापाप की है। मैं तो तुझे शुद्ध करना चाहता था, परन्तु तू शुद्ध नहीं हुई, इस कारण जब तक मैं अपनी जलजलाहट तुझ पर शान्त न कर लूँ, तब तक तू फिर शुद्ध न की जाएगी।
Hosea 1:6वह स्त्री फिर गर्भवती हुई और उसके एक बेटी उत्पन्न हुई। तब यहोवा ने होशे से कहा, “उसका नाम लोरुहामा + 1:6 लोरुहामा: इस नाम का अर्थ है “करुणा के बिना” रख; क्योंकि मैं इस्राएल के घराने पर फिर कभी दया करके उनका अपराध किसी प्रकार से क्षमा न करूँगा। (1 पत. 2:10)