Leviticus 21:5
वे न तो अपने सिर मुँड़ाएँ, और न अपने गाल के बालों को मुँड़ाएँ, और न अपने शरीर चीरें।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 10:6तब मूसा ने हारून से और उसके पुत्र एलीआजर और ईतामार से कहा, “ तुम लोग अपने सिरों के बाल मत बिखराओ + 10:6 तुम लोग अपने सिरों के बाल मत बिखराओ: उनकी प्रथा में बाल लम्बे रखना या जो सिर पर और मुँह पर बिखराए जाते थे।, और न अपने वस्त्रों को फाड़ो, ऐसा न हो कि तुम भी मर जाओ, और सारी मण्डली पर उसका क्रोध भड़क उठे; परन्तु इस्राएल के सारे घराने के लोग जो तुम्हारे भाई-बन्धु हैं वह यहोवा की लगाई हुई आग पर विलाप करें।
Deuteronomy 14:1“तुम अपने परमेश्वर यहोवा के पुत्र हो; इसलिए मरे हुओं के कारण न तो अपना शरीर चीरना, और न भौहों के बाल मुण्डाना + 14:1 भौहों के बाल मुण्डाना: यह अभ्यास अन्यजातियों के थे, इस्राएल के लिये यह वर्जित था। । (रोम. 9:4)
Isaiah 22:12उस समय सेनाओं के प्रभु यहोवा ने रोने-पीटने, सिर मुँड़ाने और टाट पहनने के लिये कहा था;
Jeremiah 48:37क्योंकि सब के सिर मुँण्ड़े गए और सब की दाढ़ियाँ नोची गई; सब के हाथ चीरे हुए, और सब की कमर में टाट बन्धा हुआ है।
Amos 8:10मैं तुम्हारे पर्वों के उत्सव को दूर करके विलाप कराऊँगा, और तुम्हारे सब गीतों को दूर करके विलाप के गीत गवाऊँगा; मैं तुम सब की कमर में टाट बँधाऊँगा, और तुम सब के सिरों को मुँण्डाऊँगा; और ऐसा विलाप कराऊँगा जैसा एकलौते के लिये होता है, और उसका अन्त कठिन दुःख के दिन का सा होगा।”