लैव्यव्यवस्था 23:27
“उसी सातवें महीने का दसवाँ दिन प्रायश्चित का दिन माना जाए; वह तुम्हारी पवित्र सभा का दिन होगा, और उसमें तुम उपवास करना और यहोवा का हव्य चढ़ाना।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Leviticus 16:11“हारून उस पापबलि के बछड़े को, जो उसी के लिये होगा, समीप ले आए, और उसको बलिदान करके अपने और अपने घराने के लिये प्रायश्चित करे।
Leviticus 16:16और वह इस्राएलियों की भाँति-भाँति की अशुद्धता, और अपराधों, और उनके सब पापों के कारण पवित्रस्थान के लिये प्रायश्चित करे; और मिलापवाले तम्बू जो उनके संग उनकी भाँति-भाँति की अशुद्धता के बीच रहता है + 16:16 बीच रहता है: सर्वाधिक पवित्र पार्थिव वस्तु जो मनुष्य की प्रकृति के सम्पर्क में आई उसे समय समय शोधन की आवश्यकता थी और वह पापबलि के रक्त से पवित्र की जाती थी जो परमेश्वर की उपस्थिति में लाई गई। उसके लिये भी वह वैसा ही करे।
Leviticus 16:29“तुम लोगों के लिये यह सदा की विधि होगी कि सातवें महीने के दसवें दिन को तुम उपवास करना, और उस दिन कोई, चाहे वह तुम्हारे निज देश का हो चाहे तुम्हारे बीच रहनेवाला कोई परदेशी हो, कोई भी किसी प्रकार का काम-काज न करे;
Numbers 29:7“फिर उसी सातवें महीने के दसवें दिन को तुम्हारी पवित्र सभा हो; तुम उपवास करके अपने-अपने प्राण को दुःख देना + 29:7 प्राण को दुःख देना: अर्थात् ‘स्वयं को नम्र करो’ , और किसी प्रकार का काम-काज न करना;
Psalms 35:13जब वे रोगी थे तब तो मैं टाट पहने रहा + 35:13 मैं टाट पहने रहा: कष्टों में उन्हें गहरी सहानुभूति दिखाई और अपमान एवं विलाप का प्रतीक धारण किया।, 1 और उपवास कर करके दुःख उठाता रहा; 1 मुझे मेरी प्रार्थना का उत्तर नहीं मिला। (अय्यू. 30:25, रोम. 12:15) 1
Daniel 10:2उन दिनों, मैं दानिय्येल, तीन सप्ताह तक शोक करता रहा + 10:2 दानिय्येल, तीन सप्ताह तक शोक करता रहा: मैं स्वयं को पीड़ित कर रहा था। अर्थात् उसने इस समय को एक असामान्य उपवास का समय रखा, वह दु:खी और व्याकुल था।।