The Bible Software
bible.software › लैव्यव्यवस्था › लैव्यव्यवस्था 16 › लैव्यव्यवस्था 16:16

लैव्यव्यवस्था 16:16

और वह इस्राएलियों की भाँति-भाँति की अशुद्धता, और अपराधों, और उनके सब पापों के कारण पवित्रस्थान के लिये प्रायश्चित करे; और मिलापवाले तम्बू जो उनके संग उनकी भाँति-भाँति की अशुद्धता के बीच रहता है + 16:16 बीच रहता है: सर्वाधिक पवित्र पार्थिव वस्तु जो मनुष्य की प्रकृति के सम्पर्क में आई उसे समय समय शोधन की आवश्यकता थी और वह पापबलि के रक्त से पवित्र की जाती थी जो परमेश्वर की उपस्थिति में लाई गई। उसके लिये भी वह वैसा ही करे।

बाइबल (हिन्दी)

In The King James Version

And he shall make an atonement for the holy place, because of the uncleanness of the children of Israel, and because of their transgressions in all their sins: and so shall he do for the tabernacle of the congregation, that remaineth among them in the midst of their uncleanness.

In Context

15फिर वह उस पापबलि के बकरे को जो साधारण जनता के लिये होगा बलिदान करके उसके लहू को बीचवाले पर्दे के भीतर ले आए, और जिस प्रकार बछड़े के लहू से उसने किया था ठीक वैसा ही वह बकरे के लहू से भी करे, अर्थात् उसको प्रायश्चित के ढकने के ऊपर और उसके सामने छिड़के। (इब्रा. 6:19, इब्रा. 7:27, इब्रा. 9:7-13, इब्रा. 10:4)

17जब हारून प्रायश्चित करने के लिये अति पवित्रस्थान में प्रवेश करे, तब से जब तक वह अपने और अपने घराने और इस्राएल की सारी मण्डली के लिये प्रायश्चित करके बाहर न निकले तब तक कोई मनुष्य मिलापवाले तम्बू में न रहे।

Read all of लैव्यव्यवस्था 16

Cross References

Leviticus 8:15तब वह बलि किया गया, और मूसा ने लहू को लेकर उँगली से वेदी के चारों सींगों पर लगाकर पवित्र किया + 8:15 वेदी के चारों सींगों पर लगाकर पवित्र किया: वेदी अभिषेक के तेल से पवित्र की गई थी जैसे पुरोहितों को पवित्र किया जाता था जो वहाँ सेवा करते थे। अब वह उन्हीं के सदृश्य रक्त से पवित्र की गई थी।, और लहू को वेदी के पाए पर उण्डेल दिया, और उसके लिये प्रायश्चित करके उसको पवित्र किया। (इब्रा. 9:21)

Leviticus 23:27“उसी सातवें महीने का दसवाँ दिन प्रायश्चित का दिन माना जाए; वह तुम्हारी पवित्र सभा का दिन होगा, और उसमें तुम उपवास करना और यहोवा का हव्य चढ़ाना।

Numbers 28:15और एक बकरा पापबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया जाए; यह नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा चढ़ाया जाए। 1 फसह के पर्व के बलिदान

Ezekiel 45:19इस पापबलि के लहू में से याजक कुछ लेकर भवन के चौखट के खम्भों, और वेदी की कुर्सी के चारों कोनों, और भीतरी आँगन के फाटक के खम्भों पर लगाए।

Hebrews 9:22और व्यवस्था के अनुसार प्रायः सब वस्तुएँ लहू के द्वारा शुद्ध की जाती हैं; और बिना लहू बहाए क्षमा नहीं होती। (लैव्य. 17:11) 1 मसीह के बलिदान द्वारा पाप—क्षमा

This Verse In Other Editions

King James VersionBíblia Almeida (Português)Luther Bibel (Deutsch)Bible Louis Segond (Français)Библия (Русский)聖經 (中文)성경 (한국어)الكتاب المقدس (العربية)Biblia (Kiswahili)Bibbia Diodati (Italiano)Alkitab (Bahasa Indonesia)Kinh Thánh (Tiếng Việt)Biblia Cornilescu (Română)

Study लैव्यव्यवस्था 16:16

Matthew HenryJamieson-Fausset-BrownAdam ClarkeJohn WesleyJohn CalvinKeil and DelitzschScofieldFamily Bible NotesGeneva Bible Notes (1599)
← लैव्यव्यवस्था 16:15लैव्यव्यवस्था 16लैव्यव्यवस्था 16:17 →