लैव्यव्यवस्था 26:14
“यदि तुम मेरी न सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं को न मानोगे,
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
But if ye will not hearken unto me, and will not do all these commandments;
In Context
Cross References
Deuteronomy 28:15“परन्तु यदि तू अपने परमेश्वर यहोवा की बात न सुने, और उसकी सारी आज्ञाओं और विधियों के पालन करने में जो मैं आज सुनाता हूँ चौकसी नहीं करेगा, तो ये सब श्राप तुझ पर आ पड़ेंगे।
2 Kings 22:13“यह पुस्तक जो मिली है, उसकी बातों के विषय तुम जाकर मेरी और प्रजा की और सब यहूदियों की ओर से यहोवा से पूछो, क्योंकि यहोवा की बड़ी ही जलजलाहट हम पर इस कारण भड़की है, कि हमारे पुरखाओं ने इस पुस्तक की बातें न मानी कि जो कुछ हमारे लिये लिखा है, उसके अनुसार करते।”
Psalms 81:12इसलिए मैंने उसको उसके मन के हठ पर छोड़ दिया, 1 कि वह अपनी ही युक्तियों के अनुसार चले। (प्रेरि. 14:16) 1
Jeremiah 32:23तो भी उन्होंने तेरी नहीं मानी, और न तेरी व्यवस्था पर चले; वरन् जो कुछ तूने उनको करने की आज्ञा दी थी, उसमें से उन्होंने कुछ भी नहीं किया। इस कारण तूने उन पर यह सब विपत्ति डाली है।
Lamentations 2:17यहोवा ने जो कुछ ठाना था वही किया भी है, 1 जो वचन वह प्राचीनकाल से कहता आया है वही उसने पूरा भी किया है + 2:17 वचन .... पूरा भी किया है: या जो उसने ठान लिया या वह पूरा किया है। सिय्योन का विनाश परमेश्वर के संकल्प की पूर्ति है जिसकी उन्हें पहले से प्राचीनकाल से चेतावनी दी गई थी।; 1 उसने निष्ठुरता से तुझे ढा दिया है, उसने शत्रुओं को तुझ पर आनन्दित किया, 1 और तेरे द्रोहियों के सींग को ऊँचा किया है। 1
Acts 3:23परन्तु प्रत्येक मनुष्य जो उस भविष्यद्वक्ता की न सुने, लोगों में से नाश किया जाएगा। (लैव्य. 23:29, व्यव. 18:19)