Leviticus 26:13
मैं तो तुम्हारा वह परमेश्वर यहोवा हूँ, जो तुम को मिस्र देश से इसलिए निकाल ले आया कि तुम मिस्रियों के दास न बने रहो; और मैंने तुम्हारे जूए को तोड़ डाला है, और तुम को सीधा खड़ा करके चलाया है। 1 आज्ञा उल्लंघन का दण्ड
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
14“यदि तुम मेरी न सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं को न मानोगे,
Cross References
Exodus 14:8और यहोवा ने मिस्र के राजा फ़िरौन के मन को कठोर कर दिया। इसलिए उसने इस्राएलियों का पीछा किया; परन्तु इस्राएली तो बेखटके निकले चले जाते थे।
Leviticus 25:38मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ; मैं तुम्हें कनान देश देने के लिये और तुम्हारा परमेश्वर ठहरने की मनसा से तुम को मिस्र देश से निकाल लाया हूँ। 1 दासों को छुड़ाने की विधि
Leviticus 25:55क्योंकि इस्राएली मेरे ही दास हैं; वे मिस्र देश से मेरे ही निकाले हुए दास हैं; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।
Psalms 116:16हे यहोवा, सुन, मैं तो तेरा दास हूँ; 1 मैं तेरा दास, और तेरी दासी का पुत्र हूँ। 1 तूने मेरे बन्धन खोल दिए हैं। 1
Isaiah 51:23और मैं उसे तेरे उन दुःख देनेवालों के हाथ में दूँगा, जिन्होंने तुझ से कहा, ‘लेट जा, कि हम तुझ पर पाँव धरकर आगे चलें;’ और तूने औंधे मुँह गिरकर अपनी पीठ को भूमि और आगे चलनेवालों के लिये सड़क बना दिया।”
Jeremiah 28:2“इस्राएल का परमेश्वर सेनाओं का यहोवा यह कहता है मैंने बाबेल के राजा के जूए को तोड़ डाला है।