लूका 16:8
“स्वामी ने उस अधर्मी भण्डारी को सराहा, कि उसने चतुराई से काम किया है; क्योंकि इस संसार के लोग अपने समय के लोगों के साथ रीति-व्यवहारों में ज्योति के लोगों + 16:8 ज्योति के लोगों: वे लोग जिन्हें स्वर्ग से ज्ञान प्रकाशन प्रदान किया गया है। से अधिक चतुर हैं।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Exodus 1:10इसलिए आओ, हम उनके साथ बुद्धिमानी से बर्ताव करें, कहीं ऐसा न हो कि जब वे बहुत बढ़ जाएँ, और यदि युद्ध का समय आ पड़े, तो हमारे बैरियों से मिलकर हम से लड़ें और इस देश से निकल जाएँ।”
2 Kings 10:19इसलिए अब बाल के सब नबियों, सब उपासकों और सब याजकों को मेरे पास बुला लाओ, उनमें से कोई भी न रह जाए; क्योंकि बाल के लिये मेरा एक बड़ा यज्ञ होनेवाला है; जो कोई न आए वह जीवित न बचेगा।” येहू ने यह काम कपट करके बाल के सब उपासकों को नाश करने के लिये किया।
Psalms 49:10क्योंकि देखने में आता है कि बुद्धिमान भी मरते हैं, 1 और मूर्ख और पशु सरीखे मनुष्य भी दोनों नाश होते हैं, 1 और अपनी सम्पत्ति दूसरों के लिये छोड़ जाते हैं। 1
Proverbs 12:8मनुष्य की बुद्धि के अनुसार उसकी प्रशंसा होती है, 1 परन्तु कुटिल तुच्छ जाना जाता है। 1
Luke 16:4मैं समझ गया, कि क्या करूँगा: ताकि जब मैं भण्डारी के काम से छुड़ाया जाऊँ तो लोग मुझे अपने घरों में ले लें।’
Luke 18:6प्रभु ने कहा, “सुनो, कि यह अधर्मी न्यायी क्या कहता है?