Proverbs 12:8
मनुष्य की बुद्धि के अनुसार उसकी प्रशंसा होती है, 1 परन्तु कुटिल तुच्छ जाना जाता है। 1
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
7जब दुष्ट लोग उलटे जाते हैं तब वे रहते ही नहीं, 1 परन्तु धर्मियों का घर स्थिर रहता है। 1
Cross References
1 Samuel 2:30इसलिए इस्राएल के परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, कि मैंने कहा तो था, कि तेरा घराना और तेरे मूलपुरुष का घराना मेरे सामने सदैव चला करेगा; परन्तु अब यहोवा की वाणी यह है, कि यह बात मुझसे दूर हो; क्योंकि जो मेरा आदर करें मैं उनका आदर करूँगा, और जो मुझे तुच्छ जानें वे छोटे समझे जाएँगे।
1 Samuel 16:18तब एक जवान ने उत्तर देके कहा, “सुन, मैंने बैतलहमवासी यिशै के एक पुत्र को देखा जो वीणा बजाना जानता है, और वह वीर योद्धा भी है, और बात करने में बुद्धिमान और रूपवान भी है; और यहोवा उसके साथ रहता है + 16:18 यहोवा उसके साथ रहता है: दाऊद की वीरता बुद्धिमानी और कोशल्य तथा रूप की ख्याति सर्वत्र व्याप्त थी। जब परमेश्वर का आत्मा उस पर उतरता था तब उसके प्राकृतिक गुण और क्षमता में असीम वृद्धि हो जाती थी।।”
1 Samuel 25:17इसलिए अब सोच विचार कर कि क्या करना चाहिए; क्योंकि उन्होंने हमारे स्वामी की और उसके समस्त घराने की हानि करना ठान लिया होगा, वह तो ऐसा दुष्ट है कि उससे कोई बोल भी नहीं सकता।”
Proverbs 1:26इसलिए मैं भी तुम्हारी विपत्ति के समय हँसूँगी; 1 और जब तुम पर भय आ पड़ेगा, तब मैं ठट्ठा करूँगी। 1
Proverbs 5:23वह अनुशासन का पालन न करने के कारण मर जाएगा, 1 और अपनी ही मूर्खता के कारण भटकता रहेगा।
Daniel 12:2और जो भूमि के नीचे सोए रहेंगे उनमें से बहुत से लोग जाग उठेंगे, कितने तो सदा के जीवन के लिये, और कितने अपनी नामधराई और सदा तक अत्यन्त घिनौने ठहरने के लिये। (यूह. 5:28, 29)