लूका 24:32
उन्होंने आपस में कहा, “जब वह मार्ग में हम से बातें करता था, और पवित्रशास्त्र का अर्थ हमें समझाता था, तो क्या हमारे मन में उत्तेजना न उत्पन्न हुई?”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
33वे उसी घड़ी उठकर यरूशलेम को लौट गए, और उन ग्यारहों और उनके साथियों को इकट्ठे पाया।
Cross References
Psalms 104:34मेरे सोच-विचार उसको प्रिय लगे, 1 क्योंकि मैं तो यहोवा के कारण आनन्दित रहूँगा। 1
Proverbs 27:17जैसे लोहा लोहे को चमका देता है, 1 वैसे ही मनुष्य का मुख अपने मित्र की संगति से चमकदार हो जाता है। 1
Jeremiah 15:16जब तेरे वचन मेरे पास पहुँचे, तब मैंने उन्हें मानो खा लिया, और तेरे वचन मेरे मन के हर्ष और आनन्द का कारण हुए; क्योंकि, हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, मैं तेरा कहलाता हूँ।
Jeremiah 23:29यहोवा की यह भी वाणी है कि क्या मेरा वचन आग सा + 23:29 आग सा: परमेश्वर का वचन सबसे बड़ा शोधक है जो सब झूठ और अशुद्धता को दूर कर देता है केवल परिशुद्ध धातु बचती है। नहीं है? फिर क्या वह ऐसा हथौड़ा + 23:29 ऐसा हथौड़ा: परमेश्वर का वचन विवेक को उत्तेजित करता है और मन की हर बुराई को कुचल देता है। नहीं जो पत्थर को फोड़ डाले?
John 6:63आत्मा तो जीवनदायक है, शरीर से कुछ लाभ नहीं। जो बातें मैंने तुम से कहीं हैं वे आत्मा हैं, और जीवन भी हैं।
Acts 28:23तब उन्होंने उसके लिये एक दिन ठहराया, और बहुत से लोग उसके यहाँ इकट्ठे हुए, और वह परमेश्वर के राज्य की गवाही देता हुआ, और मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों से यीशु के विषय में समझा-समझाकर भोर से साँझ तक वर्णन करता रहा।