Luke 4:2
और चालीस दिन तक शैतान उसकी परीक्षा करता रहा + 4:2 उसकी परीक्षा करता रहा: चालीस दिन तक शैतान ने तरह तरह से उसकी परिक्षाएँ ली थीं।। उन दिनों में उसने कुछ न खाया और जब वे दिन पूरे हो गए, तो उसे भूख लगी।
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
1फिर यीशु पवित्र आत्मा से भरा हुआ, यरदन से लौटा; और आत्मा की अगुआई से जंगल में फिरता रहा;
3और शैतान ने उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो इस पत्थर से कह, कि रोटी बन जाए।”
Cross References
Genesis 3:15और मैं तेरे और इस स्त्री के बीच में, और तेरे वंश और इसके वंश के बीच में बैर उत्पन्न करूँगा, वह तेरे सिर को कुचल डालेगा, और तू उसकी एड़ी को डसेगा।”
Exodus 34:28मूसा तो वहाँ यहोवा के संग चालीस दिन और रात रहा; और तब तक न तो उसने रोटी खाई और न पानी पिया। और उसने उन तख्तियों पर वाचा के वचन अर्थात् दस आज्ञाएँ लिख दीं। 1 मूसा का तेजस्वी चेहरा
Deuteronomy 9:18तब तुम्हारे उस महापाप के कारण जिसे करके तुम ने यहोवा की दृष्टि में बुराई की, और उसे रिस दिलाई थी, मैं यहोवा के सामने मुँह के बल गिर पड़ा + 9:18 मैं यहोवा के सामने मुँह के बल गिर पड़ा: मूसा ने पर्वत पर 40 दिन उपवास के साथ प्रार्थना की कि वाचा की क्षतिपूर्ति पूरी हो जाए। यह 40 दिन की दूसरी उपवास प्रार्थना यहाँ विशेष रूप में उजागर की गई है। व्यव. 9:25-29 , और पहले के समान, अर्थात् चालीस दिन और चालीस रात तक, न तो रोटी खाई और न पानी पिया।
1 Samuel 17:16वह पलिश्ती तो चालीस दिन तक सवेरे और साँझ को निकट जाकर खड़ा हुआ करता था।
Esther 4:16“तू जाकर शूशन के सब यहूदियों को इकट्ठा कर, और तुम सब मिलकर मेरे निमित्त उपवास करो, तीन दिन-रात न तो कुछ खाओ, और न कुछ पीओ। और मैं भी अपनी सहेलियों सहित उसी रीति उपवास करूँगी + 4:16 मैं भी अपनी सहेलियों सहित उसी रीति उपवास करूँगी: एस्तेर का उपवास उसके उस जोखिम भरें कार्य में परमेश्वर के अनुग्रह और सुरक्षा के लिये था जो वह करने जा रही थी। । और ऐसी ही दशा में मैं नियम के विरुद्ध राजा के पास भीतर जाऊँगी; और यदि नाश हो गई तो हो गई।”
Matthew 4:2वह चालीस दिन, और चालीस रात, निराहार रहा, तब उसे भूख लगी। (निर्ग. 34:28)