Malachi 1:4
एदोम कहता है, “हमारा देश उजड़ गया है, परन्तु हम खण्डहरों को फिर बनाएँगे;” सेनाओं का यहोवा यह कहता है, “यदि वे बनाएँ भी, परन्तु मैं ढा दूँगा; उनका नाम दुष्ट जाति पड़ेगा, और वे ऐसे लोग कहलाएँगे जिन पर यहोवा सदैव क्रोधित रहे।”
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
Cross References
Job 9:4परमेश्वर बुद्धिमान और अति सामर्थी है: 1 उसके विरोध में हठ करके कौन कभी प्रबल हुआ है? 1
Job 34:29जब वह चुप रहता है तो उसे कौन दोषी ठहरा सकता है? 1 और जब वह मुँह फेर ले, तब कौन उसका दर्शन पा सकता है? 1 जाति भर के साथ और अकेले मनुष्य, दोनों के साथ उसका बराबर व्यवहार है 1
Psalms 127:1यदि घर को यहोवा न बनाए, 1 तो उसके बनानेवालों का परिश्रम व्यर्थ होगा। 1 यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे, 1 तो रखवाले का जागना व्यर्थ ही होगा। 1
Proverbs 21:30यहोवा के विरुद्ध न तो कुछ बुद्धि, 1 और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है। 1
Isaiah 10:4वे केवल बन्दियों के पैरों के पास गिर पड़ेंगे और मरे हुओं के नीचे दबे पड़े रहेंगे। इतने पर भी उसका क्रोध शान्त नहीं हुआ और उसका हाथ अब तक बढ़ा हुआ है। 1 अश्शूर- क्रोध का साधन
Isaiah 11:14परन्तु वे पश्चिम की ओर पलिश्तियों के कंधे पर झपट्टा मारेंगे, और मिलकर पूर्वियों को लूटेंगे। वे एदोम और मोआब पर हाथ बढ़ाएँगे, और अम्मोनी उनके अधीन हो जाएँगे।