Mark 4:12
इसलिए कि 1 वे देखते हुए देखें और उन्हें दिखाई न पड़े 1 और सुनते हुए सुनें भी और न समझें; 1 ऐसा न हो कि वे फिरें, और क्षमा किए जाएँ।” (यशा. 6:9,10, यिर्म. 5:21) 1 बीज बोनेवाले दृष्टान्त की व्याख्या
बाइबल (हिन्दी)
In The King James Version
In Context
13फिर उसने उनसे कहा, “क्या तुम यह दृष्टान्त नहीं समझते? तो फिर और सब दृष्टान्तों को कैसे समझोगे?
Cross References
Deuteronomy 29:4परन्तु यहोवा ने आज तक तुम को न तो समझने की बुद्धि, और न देखने की आँखें, और न सुनने के कान दिए हैं + 29:4 यहोवा ने .... तुम को .... बुद्धि, .... आँखें, .... न .... कान दिए हैं: परमेश्वर की बातें समझने की क्षमता परमेश्वर का वरदान है परन्तु मनुष्य में इसकी कमी हो तौभी वह निर्दोष नहीं है। मनुष्यों को यह वरदान प्राप्त नहीं था क्योंकि उन्हें इसकी कमी का बोध नहीं हुआ, न ही उन्होंने इसके लिये प्रार्थना की।। (रोम. 11:8)
Isaiah 44:18वे कुछ नहीं जानते, न कुछ समझ रखते हैं; क्योंकि उनकी आँखें ऐसी बन्द की गई हैं कि वे देख नहीं सकते; और उनकी बुद्धि ऐसी कि वे बूझ नहीं सकते।
Jeremiah 31:18निश्चय मैंने एप्रैम को ये बातें कहकर विलाप करते सुना है, ‘तूने मेरी ताड़ना की, और मेरी ताड़ना ऐसे बछड़े की सी हुई जो निकाला न गया हो; परन्तु अब तू मुझे फेर, तब मैं फिरूँगा, क्योंकि तू मेरा परमेश्वर है।
Ezekiel 18:27फिर जब दुष्ट अपने दुष्ट कामों से फिरकर, न्याय और धर्म के काम करने लगे, तो वह अपना प्राण बचाएगा।
Luke 8:10उसने कहा, “तुम को परमेश्वर के राज्य के भेदों की समझ दी गई है, पर औरों को दृष्टान्तों में सुनाया जाता है, इसलिए कि 1 ‘वे देखते हुए भी न देखें, 1 और सुनते हुए भी न समझें।’ (मत्ती 4:11, यशा. 6:9,10) 1 बीज बोनेवाले दृष्टान्त का अर्थ
Acts 3:19इसलिए, मन फिराओ और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाएँ जाएँ, जिससे प्रभु के सम्मुख से विश्रान्ति के दिन आएँ।